Skip to main content

ताजा खबर

टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान शाहीन अफरीदी ने की थी गैरी कर्स्टन के साथ बदतमीजी, खत्म हो सकता है गेंदबाज का करियर!

टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान शाहीन अफरीदी ने की थी गैरी कर्स्टन के साथ बदतमीजी खत्म हो सकता है गेंदबाज का करियर

Pakistan Team (Pic Source:X)

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा है। दरअसल शाहीन पर टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में कोच गैरी कर्स्‍टन और टीम मैनेजमेंट से बदतमीजी के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि इस मामले में जांच जारी है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, पाकिस्तान के जियो न्यूज चैनल ने शाहीन अफरीदी के दुर्व्‍यवहार का खुलासा किया है।

अब पीसीबी इस बात की जांच कर रहा है कि मैनेजमेंट ने उसी समय कोई एक्‍शन क्‍यों नहीं लिया। इतना ही नहीं शाहीन ने वर्ल्‍ड कप से पहले इंग्‍लैंड और आयरलैंड के दौरे पर भी कोच और टीम मैनेजमेंट से बदतमीजी की थी। यह पूरा मामला तब सामने आया जब पूर्व क्रिकेटर वहाब रियाज को पीसीबी नेशनल सेलेक्शन कमिटी से हटाया और उसके बाद रियाज की पहली प्रतिक्रिया आई।

शाहीन अफरीदी ने गैरी कर्स्टन और अजहर महमूद के साथ की थी बदतमीजी

दरअसल, एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, शाहीन शाह अफरीदी ने कोच और मैनेजमेंट के साथ टी-20 वर्ल्ड कप से पूर्व इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे पर भी बदतमीजी की थी, अब गैरी कर्स्‍टन और अजहर महमूद ने इस मामले में पीसीबी से शिकायत की है। इसके अलावा कोच ने खिलाड़ियों पर एक-दूसरे के खिलाफ लॉबिंग करने के भी आरोप लगाए हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को पुष्टि की है कि उन्होंने अब्दुल रज्जाक और वहाब रियाज को सूचित कर दिया है कि अब राष्ट्रीय चयन समिति में उनकी सेवाओं की आवश्यकता नहीं होगी। अब्दुल रज्जाक मेंस और महिला सेलेक्शन कमिटी का हिस्सा थे, जबकि वहाब मेंस टीम के चयनकर्ता थे।

पीसीबी ने यह कड़ा फैसला हाल ही में खत्म हुए टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लिया, जहां उन्हें यूएसए और भारत के खिलाफ मैच हारकर ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा था। चयन समिति से हटाए जाने के बाद रियाज ने एक्स को लिखा, “मैं बहुत कुछ कह सकता हूं लेकिन मैं ब्लेम गेम का हिस्सा नहीं बनना चाहता।”

আরো ताजा खबर

IPL 2026: RCB के लिए बुरी खबर! शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती दौर से बाहर रह सकते हैं, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने...

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के कारण सैम करन टूर्नामेंट से बाहर, RR कर रहा है रिप्लेसमेंट की तलाश

IPL 2026: Sam Curran (image via getty) राजस्थान रॉयल्स को 2026 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के स्टार ऑलराउंडर और नए खिलाड़ी...

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका! शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क

Delhi Capitals to be without Mitchell Starc for start of IPL 2026 (image via getty) ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती मैचों में...

IPL 2026 से पहले एबी डीविलियर्स: विराट कोहली अब भी RCB की धड़कन हैं

Virat Kohli is Still the Heartbeat of RCB: AB de Villiers Ahead of IPL 2026 (image via getty) एबी डीविलियर्स के अनुसार, विराट कोहली भले ही अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...