Skip to main content

ताजा खबर

भारत ने अच्छे ब्रांड का क्रिकेट खेला और जीत का हकदार था: शाहीन अफरीदी

भारत ने अच्छे ब्रांड का क्रिकेट खेला और जीत का हकदार था शाहीन अफरीदी

Shaheen Afridi (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को हराया था। 29 जून को वेस्टइंडीज के बारबडोस में हुए फाइनल मैच को मैन इन ब्लू ने 7 रनों से जीतकर, कुल दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था।

यह टी20 क्रिकेट इतिहास में दूसरी बार था, जब भारत ने इस खिताब को अपने नाम किया। भारत को ऐसा करने में कुल 17 साल लगे, तो रोहित ऐसे दूसरे कप्तान बने जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जिताया।

दूसरी ओर, पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम एक आक्रामक ब्रांड का क्रिकेट खेलती हुई नजर आई थी। तो वहीं अब भारतीय टीम की इस जीत पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और पूर्व कप्तान शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) का बड़ा बयान सामने आया है। शाहीन का कहना है कि भारत ने अच्छे ब्रांड का क्रिकेट खेला और वह जीत का हकदार था।

शाहीन अफरीदी ने टीम इंडिया की जीत पर दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम की साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में मिली जीत को लेकर शाहीन अफरीदी ने GeoSuper के साथ चर्चा करते हुए कहा- मैंने फाइनल मैच देखा और इसका आनंद लिया। दोनों टीमों ने अच्छा खेला। जिस दिन जो भी टीम दबाव झेलती है वह जीत जाती है, भारत ने एक अच्छे ब्रांड का क्रिकेट खेला और जीत की हकदार थी।

वर्ल्ड कप में मजबूत टीमें प्रतिस्पर्धा करती हैं और वे एक प्रक्रिया से गुजरकर आती हैं। मुझे लगता है कि हमें (पाकिस्तान क्रिकेट टीम) टीम में कुछ चीजें सही कम करने की जरूरत है। अगर हम कड़ी मेहनत करेंगे तो रिजल्ट हमारे साथ होंगे।

दूसरी ओर, टी20 वर्ल्ड कप 2024 पाकिस्तान क्रिकेट टीम के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। पाकिस्तान को यूएसए के खिलाफ मैच हारकर, टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था, और वह सुपर 8 में जगह नहीं बना पाई थी।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...