Skip to main content

ताजा खबर

बड़ी खबर! IPL 2025 के लिए राहुल द्रविड़ को KKR से मिला बड़ा ऑफर, गंभीर को करेंगे रिप्लेस

बड़ी खबर IPL 2025 के लिए राहुल द्रविड़ को KKR से मिला बड़ा ऑफर गंभीर को करेंगे रिप्लेस
Shah Rukh Khan and Rahul Dravid. (Source – Twitter/X)

गौतम गंभीर को जल्द ही टीम इंडिया का अगला हेड कोच नियुक्त किया जाएगा। भारतीय टीम में वह राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले इस महीने के अंत में टीम में शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पहले ही ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के फैंस को अलविदा कहते हुए एक वीडियो शूट कर लिया है और जल्द ही बीसीसीआई उनकी नियुक्ति करेगा।

दिलचस्प बात यह है कि केकेआर ने आईपीएल 2025 के लिए मेंटर के रूप में गंभीर की जगह लेने के लिए द्रविड़ से संपर्क किया है। भारत के हेड कोच के रूप में उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद, द्रविड़ इस वक्त किसी भी टीम के साथ नहीं जुड़े हुए हैं ऐसे में KKR द्रविड़ को अपने टीम में शामिल करना चाहते थे।

KKR ने IPL 2025 के लिए गौतम गंभीर से किया है सम्पर्क

न्यूज18 बांग्ला की खबर के मुताबिक राहुल द्रविड़ से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम ने संपर्क किया है और वे चाहते हैं कि द्रविड़ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में टीम से मेंटॉर के तौर पर जुड़ें। लेकिन पूर्व भारतीय कोच ने इस पर अभी कुछ भी जवाब नहीं दिया है। द्रविड़ के कार्यकाल में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीती, एशिया कप जीती, वर्ल्ड कप 2023 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंची।

गंभीर 2024 में केकेआर के मेंटॉर थे और केकेआर ने खिताब पर कब्जा जमाया था। इसके बाद गंभीर से हेड कोच के पद को लेकर बीसीसीआई की लगातार बात हो रही थी। हाल ही में गंभीर कोलकाता से लौटे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कोलकाता में उनका फेयरवेल हो गया है और जल्द ही बीसीसीआई हेड कोच के तौर पर उनके नाम पर मुहर लगा सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम इस वक्त जिम्बाब्वे दौरे पर पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेल रही है और इसके बाद टीम को अगले महीने टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे पर जाना है। जिम्बाब्वे दौरे पर हेड कोच के तौर पर वीवीएस लक्ष्मण गए हैं और ऐसी खबरें हैं कि गौतम गंभीर श्रीलंका के खिलाफ दौरे से पहले अपना पद संभाल लेंगे।

আরো ताजा खबर

10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर! हार्दिक पांड्या ने IPL से अब तक कमाए अरबों रुपये

Hardik Pandya IPL Salary (image via X) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का आईपीएल करियर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी में से एक रहा है; वे एक अनकैप्ड...

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...

20 लाख के बेस प्राइस से 18 करोड़ तक! 2019 से 2026 तक हर साल कितनी हुई अर्शदीप की कमाई?

Arshdeep Singh IPL Salary (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का करियर, फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी के उदाहरणों में से एक है।...

NZ vs IND 2026: टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की 14 सदस्यीय टीम घोषित, रचिन रवींद्र और कॉनवे की वापसी

NZ vs IND 2026: New Zealand Announce 14-Member Test Squad for Upcoming India Series (image via getty) बुधवार, 11 नवंबर को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भारत के खिलाफ होने वाली दो...