Skip to main content

ताजा खबर

पहले मैच में डक पर आउट होने के बाद निराश हो गए थे अभिषेक, कुछ इस तरह से पिता ने बढ़ाया था हौसला

पहले मैच में डक पर आउट होने के बाद निराश हो गए थे अभिषेक कुछ इस तरह से पिता ने बढ़ाया था हौसला

Ruturaj Gaikwad and Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बैक टू बैक दो मुकाबले खेले हैं। पहले मुकाबले में मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए 100 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। इस मुकाबले में युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंद में शतक पूरा करते हुए भारत की 100 रन से जीत में बहुत बड़ा योगदान दिया।

अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मुकाबले में अभिषेक शून्य पर आउट हो गए थे और ये उनके जीवन का दूसरा ही इंटरनेशनल मुकाबला था। पारी के दौरान अभिषेक ने 7 चौके और 8 छक्के भी लगाए। वहीं मैच में बेटे का शानदार प्रदर्शन देखने के बाद अभिषेक के पिता राजकुमार शर्मा बहुत बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आखिर अभिषेक से पहले मैच में क्या गलती हुई थी और उस मैच के बाद वो मायुस थे।

अभिषेक शर्मा को लेकर उनके पिता ने किया बड़ा खुलासा

एक मीडिया इंटरव्यू में बात करते हुए अभिषेक शर्मा के पिता राजकुमार शर्मा ने बताया कि अभिषेक जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में गेंद और बल्ले का सही कनेक्शन नहीं कर पा रहे थे। अभिषेक पहले मैच में छक्के से शुरुआत करना चाहते थे, लेकिन वो बॉल की लेंथ को पढ़ नहीं पाए। मगर इस बार उन्होंने छक्के से पारी की शुरुआत की और छक्कों की हैट्रिक लगाते हुए शतक भी पूरा किया।

राजकुमार ने बताया कि शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक निराश और हताश हो गए थे। इसके लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। जब डेब्यू में ही शून्य पर आउट हो जाएं तो आप अपने खेलने के तरीके पर सवाल उठाने लगते हैं। वो अपनी छक्के लगाने की आदत को कोस रहे थे, लेकिन मैंने उन्हें याद दिलाया कि इसी काबिलियत के कारण उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली है. भला अब स्टाइल बदलने का क्या मतलब, अभिषेक ने दूसरे मैच में इसी रणनीति पर काम किया।

दूसरे टी-20 मैच की बात करें तो, इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा के शतक और ऋतुराज गायकवाड़ (77*) और रिंकू सिंह (48*) की शानदार पारियों के दम पर 234 रन बोर्ड पर लगाए। इस स्कोर के सामने मेजबान टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 134 रनों पर ऑलआउट हो गई।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...