
Team India (Image Credit- Twitter X)
विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 4 जुलाई का दिन कभी ना भूलने वाला रहा होगा। गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम करने के बाद 4 जुलाई को भारत पहुंची टीम इंडिया का मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बड़ी धूम-धाम के साथ सम्मान हुआ है।
तो वहीं इस सम्मान से पहले टीम इंडिया की एक विक्ट्री परेड भी देखने को मिली, जो नरीमन पाॅइंट से आइकाॅनिक वानखेड़े स्टेडियम तक मरीन ड्राइव पर हुई। टीम इंडिया की इस परेड में शामिल होने के लिए फैंस का हुजूम मुंबई की सड़कों पर देखने को मिला। मरीन ड्राइव पर भारी संख्या में कल फैंस टीम इंडिया का दीदार करने पहुंचे थे।
तो वहीं इस जन सैलाब की फोटो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसपर फैंस ने काफी तेजी से रिएक्शन दिए थे। लेकिन अब इन फोटोज पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की प्रतिक्रिया सामने आई है।
सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण ने दी टीम इंडिया की विक्ट्री परेड पर प्रतिक्रिया
बता दें कि लक्ष्मण ने टीम इंडिया की विक्ट्री परेड की कुछ फोटोज को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा- मुंबई के शानदार दृश्य, स्पोर्ट यही करता है, लोगों को एकजुट करता है और उन्हें उत्साहित करने और खुशी फैलाने के लिए बहुत कुछ देता है। हमारे देशवासियों को इतनी खुशी और खुशी देने के लिए एक बार फिर हमारी टीम को धन्यवाद। यहां कई और ट्रॉफियां और समारोह हैं।
देखें वीवीएस लक्ष्मण की ये प्रतिक्रिया
Spectacular scenes from Mumbai.
This is what Sport does, unite people and give them so much to cheer about and spread joy. Thanking our team once again for giving so many of our countrymen so much joy and happiness. Here’s to many more trophies and celebrations. #VictoryParade pic.twitter.com/y2BR8KMyGR
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) July 4, 2024
साथ ही टीम इंडिया की इस जीत के बाद हुई विक्ट्री परेड पर पूर्व भारतीय कप्तान और बंगाल टाइगर के नाम से मशहूर सौरव गांगुली ने भी प्रतिक्रिया दी है। गांगुली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा- यही बात भारतीय क्रिकेट को बाकियों से अलग बनाती है। खिलाड़ियों ने जो कुछ भी हासिल किया है उसके लिए वे इसके हकदार हैं। हर एक व्यक्ति पर गर्व है।
देखें सौरव गांगुली की ये इंस्टाग्राम पोस्ट
6 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2026: SRH vs PBKS, Match 49: हैदराबाद बनाम पंजाब मैच में बन सकते हैं ये रिकाॅर्ड व स्टैट्स
IPL 2026 Playoffs Schedule: बेंगलुरू नहीं अब अहमदाबाद में होगा फाइनल मैच, नए प्लेऑफ शेड्यूल की हुई घोषणा
IPL 2026, Match 50: एलएसजी बनाम आरसीबी मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

