Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को मोहम्मद सिराज को चूमते हुए देखा गया, यह रही तस्वीरें

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को मोहम्मद सिराज को चूमते हुए देखा गया यह रही तस्वीरें

Mohammed Siraj (Pic Source-X)

29 जून को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में भारत ने बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया। इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

भारतीय फैंस के लिए सबसे अच्छी बात यह है की टीम अब वापस अपने देश आने के लिए बारबाडोस से रवाना हो चुकी है। भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने प्लेन में टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी के साथ की तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन भी इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा था। उन्होंने अपनी टीम को महत्वपूर्ण समय पर सफलता दिलाई थी।

भले ही शानदार तेज गेंदबाज सेमीफाइनल और फाइनल में भारतीय प्लेइंग XI में ना रहे हो लेकिन उनके इस टूर्नामेंट के प्रदर्शन की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की थी। आज यानी 3 जुलाई को मोहम्मद सिराज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी के साथ की अपनी तस्वीर को साझा किया है। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन पर लिखा कि, ‘घर वापसी 🇮🇳🏆’

यह रहा मोहम्मद सिराज का ट्वीट:

तमाम पूर्व खिलाड़ियों को भारतीय टीम का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा लगा है और सभी ने उनकी जमकर प्रशंसा की। भारतीय टीम के खिलाड़ी भी अपने इस प्रदर्शन से काफी खुश थे।

इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद भारतीय टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और शानदार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब भारतीय टीम को जिंबाब्वे के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 6 जुलाई से हो रही है। इस टी20 सीरीज में भारतीय टीम के कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं। मोहम्मद सिराज को इस टी20 सीरीज में खेलते हुए नहीं देखा जाएगा।

আরো ताजा खबर

अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन

Abhishek Sharma Shubman Gill (Image credit Twitter – X) क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती और पुराने किस्से अक्सर फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में हुए BCCI नमन...

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...