Skip to main content

ताजा खबर

हार्दिक पांड्या की आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ की ‘Cool’ तस्वीरें, BCCI ने किया अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा

हार्दिक पांड्या की आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ की Cool तस्वीरें BCCI ने किया अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा

Hardik Pandya (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल 29 जून को बारबाडोस में खेला गया था जिसमें भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया था। भारतीय टीम की ओर से इस मुकाबले में उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 20 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके थे।

बता दें, एक समय दक्षिण अफ्रीका को मैच जीतने के लिए अंतिम पांच ओवर में 30 रनों की जरूरत थी और टीम के छह विकेट बचे हुए थे। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने पहले हेनरिक क्लासेन का विकेट लिया और फिर अंतिम ओवर में जब दक्षिण अफ्रीका को 16 रनों की जरूरत थी तब उन्होंने डेविड मिलर और कगिसो रबाडा का विकेट अपने किया।

आज यानी 3 जून को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि उपकप्तान हार्दिक पांड्या आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी के साथ है। उन्होंने तस्वीरों को साझा करते हुए इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘बारबाडोस में उस व्यक्ति की शानदार स्माइल जिसने हिस्टोरिक फाइनल ओवर फेंका था। भारतीय टीम के उपकप्तान हार्दिक पंड्या टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ।’

यह रहा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का ट्वीट:

तमाम पूर्व खिलाड़ियों को भारतीय टीम का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा लगा है और सभी ने उनकी जमकर प्रशंसा की। भारतीय टीम के खिलाड़ी भी अपने इस प्रदर्शन से काफी खुश थे।

इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद भारतीय टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और शानदार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब भारतीय टीम को जिंबाब्वे के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 6 जुलाई से हो रही है। इस टी20 सीरीज में भारतीय टीम के कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या को इस टी20 सीरीज में खेलते हुए नहीं देखा जाएगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: टीम की भलाई के लिए मैच देखने नहीं आ रहे धोनी – चेन्नई के बैटिंग कोच

Michael Hussey (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर इस समय काफी चर्चा हो रही है। IPL 2026 में अभी तक उन्होंने...

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद काइल जेमिसन का जोरदार रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो!

Kyle Jamieson (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच नंबर 43 में एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, जहां राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने थे।...

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के चलते शिवम मावी टूर्नामेंट से बाहर, U19 विश्व कप विजेता करेगा उन्हें रिप्लेस

Shivam Mavi (Image credit Twitter – X) सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण पूरे...

परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

Heinrich Klaasen (Image credit Twitter – X) हेनरिक क्लासेन, जो सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हैं, हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो...