Skip to main content

ताजा खबर

क्या बात है! तेज गेंदबाज Mohammed Shami तो पहले की तरह फिट नजर आ रहे हैं अब

क्या बात है तेज गेंदबाज Mohammed Shami तो पहले की तरह फिट नजर आ रहे हैं अब

Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)

इस बार के टी20 वर्ल्ड कप में फैन्स ने Mohammed Shami को काफी मिस किया, वहीं शमी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद अभी तक कोई मैच नहीं खेला है। साथ ही टखने की सर्जरी के बाद से वो अपनी फिटनेस पर काफी काम कर रहे हैं, इस बीच उन्होंने फैन्स के साथ एक नई रील वीडियो भी शेयर की है।

Shami की कमी महसूस नहीं होने दी बाकी गेंदबाजों ने

साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में Mohammed Shami ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए थे, ऐसे में सभी को लग रहा था कि टी20 वर्ल्ड कप में शमी के नाम होने पर तेज गेंदबाज संघर्ष करेंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, जहां अर्शदीप ने सबसे ज्यादा 17 विकेट निकाले इस बार। वहीं बुमराह ने 15 बल्लेबाजों को आउट किया, तो हार्दिक और सिराज ने भी तेज गेंदबाजी में टीम का काम आसान किया। इस दौरान कुलदीप ने भी अपनी स्पिन के जरिए टीम के लिए मैच पलटा था।

रील्स के जरिए Mohammed Shami रहते हैं फैन्स से कनेक्ट

*Mohammed Shami ने सोशल मीडिया पर नई रील वीडियो शेयर की है।
*जहां इस वीडियो में तेज गेंदबाज नजर आ रहा है अपने घर में बने गार्डन में।
*इस दौरान शमी घर के बच्चों को टेनिस रैकेट के जरिए कैच प्रैक्टिस कराते दिखे।
*साथ ही ये खिलाड़ी पहले से काफी ज्यादा फिट भी नजर आ रहा था वीडियो में।

Mohammed Shami की फिटनेस में सुधार हो रहा है तेजी से

View this post on Instagram

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर क्या बोले शमी?

दूसरी ओर टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भी मोहम्मद शमी ने बयान दिया था, जहां इस खिलाड़ी ने कहा था कि ये बहुत खुशी की बात है और मैं सभी फैन्स को बधाई देता हूं। रोहित और विराट को लेकर भी शमी ने बात की, उन्होंने कहा कि कोहली और रोहित शर्मा ने जो देश के लिए किया है उसके हमेशा याद रखा जाएगा और दोनों को टीम काफी ज्यादा मिस करेगी टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में।

एक नजर तेज गेंदबाज के इस पोस्ट पर भी

View this post on Instagram

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

আরো ताजा खबर

AUS vs ENG: T20I सीरीज से बाहर हुए विल जैक्स, कैच पकड़ने के चक्कर में तुड़वा बैठे थे हाथ!

Will Jacks (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर विल जैक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले टी20 मुकाबले के दौरान...

“कभी मुझे भी नेट में बॉलिंग करने आना” – सचिन तेंदुलकर का रणवीर सिंह को खास न्योता, देखें वायरल वीडियो

Ranveer Singh and Sachin Tendulkar(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स...

“मैं हमेशा छक्के के साथ शतक पूरा करने की कोशिश करता हूं”: वेलिंगटन में ऐतिहासिक शतक के बाद बोले ऋषभ पंत

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। वेलिंगटन के...

SM Trends: 22 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) हिंदुस्तान टाइम्स और डेक्कन हेराल्ड की 21 नवंबर, 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए...