Skip to main content

ताजा खबर

T20 वर्ल्ड कप को अपने नाम करने में नाकाम रही दक्षिण अफ्रीका टीम, भारतीय फैंस को उनके लिए जमकर चीयर करते हुए देखा गया

T20 वर्ल्ड कप को अपने नाम करने में नाकाम रही दक्षिण अफ्रीका टीम, भारतीय फैंस को उनके लिए जमकर चीयर करते हुए देखा गया

South Africa Team (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया और शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया। यह मुकाबला 29 जून को बारबाडोस में खेला गया था।

दक्षिण अफ्रीका को यह मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 177 रनों की जरूरत थी। एक समय टीम काफी अच्छी स्थिति में थी और उन्हें 30 गेंदों में 30 रन चाहिए थे। उनके पांच विकेट भी बचे हुए थे। हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने अंतिम ओवर्स में काफी अच्छी गेंदबाजी की और यह मैच अपने नाम किया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि जब दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाड़ी मैच के बाद बस में बैठ रहे थे तब कुछ भारतीय फैंस को उनके लिए जमकर चीयर करते हुए देखा गया। यह देखकर कई भारतीय फैंस को काफी अच्छा भी लगा कि दक्षिण अफ्रीका ने उन्हें फाइनल में तगड़ी चुनौती दी।

यह रही वीडियो:

मैच की बात की जाए तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए थे। टीम की ओर से अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 76 रनों की तूफानी पारी खेली थी जबकि अक्षर पटेल ने 47 रनों का योगदान दिया था। शिवम दुबे ने 27 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन ही बना पाया।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से हेनरिक कलासेन ने 52 रनों की आक्रामक पारी खेली थी लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। क्विंटन डी कॉक ने 39 रनों का योगदान दिया था जबकि डेविड मिलर ने 21 रन बनाए थे। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने तीन ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट झटके थे जबकि अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट अपने नाम किए थे। भारतीय टीम के इस मैच में प्रदर्शन की कई लोगों ने जमकर प्रशंसा की थी। इस मैच के खत्म होने के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...