Skip to main content

ताजा खबर

भारत के चैंपियन बनने के बाद हार्दिक पांड्या का छलका दर्द, बीते 6 महीनों में जो झेला सब बयां कर दिया

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

भारतीय टीम ने 29 जून की रात को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतकर 11 साल के सूखे को खत्म कर दिया है। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 177 रनों का लक्ष्य साउथ अफ्रीका के सामने रखा। इसके जवाब में अफ्रीका की टीम 7 रनों से पीछे रह गई।

भारत की जीत में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की भूमिका अहम रही। उन्होंने 3 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। पांड्या ने मैच का आखिरी ओवर फेंका, जिसमें अफ्रीका को जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी, लेकिन हार्दिक ने इसे डिफेंड करते हुए भारत को जीत दिलाई। टीम इंडिया की जीत के बाद हार्दिक फूट-फूट कर रोते हुए नजर आए। उन्होंने बीते कुछ महीनों में जो दर्द झेला, वो सब बयां किया।

आईपीएल 2024 से ट्रोलर्स के निशाने पर थे हार्दिक

आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आईपीएल 2024 से ट्रोलर्स के निशाने पर थे। मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाए जाने के बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा था। इसके अलावा उनका आईपीएल सीजन भी अच्छा नहीं गुजरा था। हालांकि, टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद वह अपनी फीलिंग्स को रोक नहीं पाए और खूब रोए।

मैच के बाद हार्दिक ने कहा, “मेरे पिछले छह महीने काफी खराब गुजरे। ये वक्त मैंने कैसे गुजारे बता नहीं सकता। जब मुझे रोना था, तब भी मैं नहीं रोया। क्योंकि मैं लोगों को नहीं दिखाना चाहता था। जो मेरे मुश्किल समय में हंस रहे थे, मैं उन्हें और खुशी नहीं देना चाहता था। मेरे छह महीने जैसे भी गुजरे, देखिए ऊपर वाले की कृपा, मौका भी कैसे मिला। आखिरी ओवर में ऐसा सिचुएशन जहां मैं कल्पना भी नहीं कर पाया। बस! क्या बताऊं आपको।”

Nothing but massive respect for you, @HardikPandya7! 🫡👍🏻

After his recent setbacks, ‘Kung fu Pandya’ narrates how his unwavering spirit, hard work & belief led to his comeback in the #T20WorldCup! 🔥

Tune in to watch the entire celebrations, all day long, TODAY, only on Star… pic.twitter.com/lwxAowAD1A

— Star Sports (@StarSportsIndia) June 29, 2024

मुकाबले में भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 176 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 76 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 169 रन ही बना सकी। कप्तान रोहित ने हार्दिक पांड्या को आखिरी ओवर दिया था और इस ओवर में पांड्या ने सिर्फ 8 रन देकर दो विकेट झटके थे।

আরো ताजा खबर

साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह 

England Cricket Team (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड...

साउथ अफ्रीका के ऑल फाॅर्मेट दौरे के लिए हुआ भारतीय महिला टीम का चयन, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह 

Indian women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) बीसीसीआई के सीनियर विमेंस सेलेक्शन टीम ने आज 9 नवंबर, सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आगामी साउथ अफ्रीका दौरे के...

NZ vs IND 3rd ODI Live Streaming: टीवी पर फ्री में और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें, जानिए पूरी डिटेल

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: live streaming details (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में तीसरे वनडे इंटरनेशनल (वनडे) मैच में...

9 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BAN vs WI: मुश्फिकुर रहीम ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन, ऐसा करने वाले इकलौते बांग्लादेशी बल्लेबाज सोमवार, 9 नवंबर को अनुभवी...