
Robin Uthappa and Tarbaiz Shamsi (Image Credit- Twitter X)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राॅबिन उथप्पा को लगता है कि भारत के खिलाफ बड़े फाइनल मैच में साउथ अफ्रीकी स्पिन गेंदबाज तबरेज शम्सी रन लीक करने वाले हैं। गौरतलब है कि जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच आज 29 जून, शनिवार को बारबडोस के कींग्सटन ओवल मैदान पर खेला जाएगा।
हालांकि, इस मैच से पहले उथप्पा द्वारा इनफाॅर्म तबरेज शम्सी को लेकर दिया गया ये बयान कहीं ना कहीं उनके आत्मविश्वास को जरूर कमजोर करेगा। बता दें कि शम्सी जारी टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक कुल 11 विकेट निकाल चुके हैं और इस बात की पूरी संभावना है कि बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर उन्हें अंतिम प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका ना मिले।
तबरेज शम्सी को लेकर राॅबिन उथप्पा ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच से पहले रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए राॅबिन उथप्पा ने कहा- जहां तक मेरा सवाल है, अगर तबरेज शम्सी खेलेंगे तो मुझे बहुत खुशी होगी, खासकर बारबाडोस में, और अगर बार्टमैन खेल रहा है, तो मुझे ऐसा लग रहा है कि हमें थोड़ा सावधान रहना होगा।
लेकन इन दोनों में से मैं शम्सी के खेलने को पसंद करूंगा, क्योंकि मुझे पता है कि वह रन देने वाले हैं। भले ही वह विकेट ले लें, उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर हम उनके खिलाफ 40-50 रन बना लेते हैं, तो हमारा काम हो गया। क्योंकि भारत की जो बैटिंग एप्रोच है, अगर वह उसमें विकेट ले भी लें तो कोई बड़ी बात नहीं है।
दूसरी ओर, आपको शम्सी के बारे में बताएं तो उन्होंने अभी तक अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। साउथ अफ्रीका के सुपर 8 मैच में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और POTM भी रहे थे।
तो वहीं अफगानिस्तान के सेमीफाइनल मुकाबले में भी उन्होंने मात्र 6 रन देते हुए 3 विकेट हासिल किए थे। देखने लायक बात होगी कि वह फाइनल मैच में भारत के खिलाफ किस तरह का प्रदर्शन करने वाले हैं?
वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स
NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज
भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

