Skip to main content

ताजा खबर

‘हम खुश हैं कि दोबारा वहां नहीं खेलेंगे’ AFG vs SA सेमीफाइनल के बाद पिच को लेकर लगातार हो रही चर्चा के बीच एडेन मार्करम

South Africa vs Afghanistan (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मैच आज 27 जून को साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर, पहली बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

हालांकि, यह मैच एक लो स्कोरिंग रहा, जिसे देखकर लगा ही नहीं कि यह एक टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच है। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली अफगानिस्तान 11.5 ओवर में सिर्फ 56 रनों पर ही सिमट गई।

यह भी किसी टीम का टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में बनाया गया सबसे कम स्कोर है, तो वहीं इसके बाद जब साउथ अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो पावरप्ले में काफी ज्यादा सीम मूवमेंट की वजह से अफ्रीकी बल्लेबाजी भी आसानी से रन नहीं बना पाए।

लेकिन टीम ने 8.5 ओवर में 1 विकेट खोकर इस टारगेट को हासिल कर लिया। हालांकि, मैच के खत्म होने के बाद पिच की क्वालिटी को लेकर लगातार क्रिकेट जगत में बात हो रही है।

तो वहीं अब इसको लेकर साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम (Aiden Markram) का बड़ा बयान सामने आया है। मार्करम का कहना है कि उन्हें खुशी है कि अब उन्हें दोबारा इस पिच पर नहीं खेलना पड़ेगा, क्योंकि फाइनल मैच 29 जून को प्रोवीडेंस स्टेडियम, गुयाना में खेला जाएगा।

एडेन मार्करम ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि साउथ अफ्रीका बना्म अफगानिस्तान के बीच मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच के दौरान मार्करम ने कहा- मौटे तौर पर कहूं तो आप सभी टी20 क्रिकेट में मनोरंजन चाहते हैं। पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमें वो विकेट मिले, जो काफी ज्यादा चुनौतीपूर्ण थे। आज के मैच का विकेट भी काफी चुनौतीपूर्ण था। यह कहना मुश्किल है कि विकेट अच्छा नहीं है क्योंकि यह हमेशा बल्लेबाजों का खेल नहीं हो सकता है, लेकिन मुझे खुशी है कि अब हम यहां दोबारा नहीं खेलेंगे।

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...