Skip to main content

ताजा खबर

“4 घंटे फ्लाइट लेट, नहीं मिला प्रैक्टिस करने का मौका”- क्या सेमीफाइनल में अफगानी टीम के हार के लिए ICC है जिम्मेदार??

4 घंटे फ्लाइट लेट नहीं मिला प्रैक्टिस करने का मौका- क्या सेमीफाइनल में अफगानी टीम के हार के लिए ICC है जिम्मेदार

Afghanistan Cricket Team (Photo Source: X)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल मैच में अफगानिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में अफगानिस्तान के हार के कसूरवार वैसे तो उनके बल्लेबाज रहे, क्योंकि टीम 56 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। हालांकि, इसके पीछे का असली कारण कुछ और था, जिसका जिक्र मैच शुरु होते ही इंग्लैंड के पूर्व महान क्रिकेटर माइकल वॉन ने किया था।

वॉन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए बताया था कि अफगानिस्तान की टीम को दो कारणों के चलते हार मिल सकती है। ऐसा ही हो भी गया। अफगानिस्तान की हार के बाद अब माइकल वॉन का वो ट्वीट आग की तरह वायरल हो रहा है। फैंस उस ट्वीट पर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।

पहले सेमीफाइनल मैच से पहले माइकल वॉन ने किया था ट्वीट

दरअसल, अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल मैच से पहले माइकल वॉन ने एक्स पोस्ट करते हुए लिखा था, “तो अफगानिस्तान ने सोमवार की रात सेंट विन्सेंट में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया। त्रिनिदाद के लिए उनकी फ्लाइट 4 घंटे लेट थी।

इसलिए उनको प्रैक्टिस के लिए समय नहीं मिला और ना ही वे नई जगह से अभ्यस्त हो सके। मुझे डर है कि खिलाड़ियों के प्रति सम्मान का पूर्ण अभाव है।” इस तरह उन्होंने बिना नाम लिए आईसीसी पर निशाना साधा है, क्योंकि शेड्यूल आईसीसी ने बनाया है। आपको बता दे कि इससे पहले रोहित शर्मा भी आईसीसी द्वारा बनाए गए शेड्यूल को लेकर अपनी राय दी थी।

बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी मैच के बाद अफगानिस्तान दोपहर को फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन फ्लाइट चार घंटे लेट थी। ऐसे में देर रात फ्लाइट पहुंची और उनको प्रैक्टिस का समय नहीं मिला। अगले दिन उनको सेमीफाइनल मैच में उतरना पड़ा और ये टीम पर भारी पड़ गया। आपको याद होगा कि कई टीमों ने टूर्नामेंट की शुरुआत में भी शेड्यूल पर सवाल खड़े किए थे। इस तरह अगर कहा जाए कि अफगानिस्तान के इस खराब प्रदर्शन के पीछे की वजह आईसीसी का शेड्यूल है तो यह गलत नहीं होगा।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...