
Kuldeep Yadav (Pic Source X)
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत की जीत आसान नहीं थी। टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की 92 रनों की पारी के दम पर 205 रन बनाए थे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे थे और टीम के हाथों से मैच फिसलते जा रहा था। मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड की पारी टीम इंडिया के लिए खतरा साबित हो रही थी लेकिन कुलदीप ने समय पर दो बड़े विकेट लेकर भारत को मैच में वापस ला दिया था।
कुलदीप यादव की गेंद पर अक्षर पटेल ने बाउंड्री पर मिचेल मार्श का शानदार कैच लपका, जो मैच का टर्निंग प्वाइंट बन गया। इसके बाद कुलदीप ने घातक साबित हो रहे मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड कर दिया और वहाँ से भारत ने मैच में वापसी की शुरुआत की।
करो या मरो मुकाबले जैसे मैच में कुलदीप यादव ने मैच विनिंग स्पैल फेंका। कुलदीप यादव ने अपने 4 ओवर में 24 रन दिए और मिचेल मार्श-ग्लेन मैक्सवेल का विकेट लेकर भारत की जीत की नींव रखी। इस टूर्नामेंट में कुलदीप यादव के हाथों में जब भी कप्तान ने गेंद सौंपी उन्होंने अहम विकेट निकाल कर दिए।
कुलदीप यादव की क्रिकेट जर्नी
यादव की क्रिकेट जर्नी पर बात करते हुए, कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बताया कि कैसे यादव जो लगभग एक साल तक बेंच पर बैठे थे और उन्हें मौका नहीं मिल रहा था, अब मैच विजेता प्रदर्शन कर रहे हैं।
चोपड़ा ने कहा, “कुलदीप यादव – इनको लेकर अलग अलग कहानियां हैं। याद कीजिए ये वही प्लेयर है जो आईपीएल में रोया था। ये वही कुलदीप यादव है जिसे तीन फॉर्मेट से ड्रॉप करके एक साल तक बेंच पर बैठाया गया था।”
“हालाँकि, अगर आप अभी कुलदीप यादव को देखें, तो आप इंग्लैंड के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज़, पूरे वनडे विश्व कप में प्रदर्शन और आखिरी मैच या इस मैच को देख सकते हैं, वह बिल्कुल उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने यहां चार ओवर फेंके और केवल 24 रन दिए और दो विकेट लिए, और वे दो शिकार कौन थे – मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल। क्या खिलाड़ी है। कुलदीप यादव का उदय और उत्थान है ये।”
हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज
17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा
BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल
राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

