Skip to main content

ताजा खबर

कुलदीप यादव ने पहले मैदान पर किया कमाल, फिर सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

Kuldeep Yadav (Image Credit- Instagram)

ये तो पहले ही साफ हो गया था कि सुपर-8 के पहले मैच में कुलदीप यादव या फिर युजी चहल में से किसी एक को मौका मिलेगा, अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच में हुआ भी कुछ ऐसा ही। जहां कुलदीप को अंतिम 11 में जगह मिली, वहीं पहला ही मैच खेलते हुए इस खिलाड़ी ने खुद को साबित भी कर दिखाया और फिर सोशल मीडिया पर स्वैग भी दिखाया।

कितने विकेट लिए कुलदीप यादव ने?

अफगानिस्तान के खिलाफ सिराज की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया गया था, ये फैसला पिच को देखते हुए लिया गया था। ऐसे में फिरकी के इस फनकार ने दमदार गेंदबाजी की, जहां कुलदीप ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने गुलबदिन नायब और नबी को आउट किया। तो टीम इंडिया के तेज गेंदबाज बुमराह और अर्शदीप ने भी अपनी रफ्तार का जादू चलाते हुए 3-3 विकेट अअपने नाम किए थे।

कुलदीप यादव मैदान के अलावा इंस्टा पर भी छा गए

*अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खत्म होते ही कुलदीप यादव ने एक पोस्ट किया शेयर।
*इस पोस्ट में काफी ज्यादा COOL अंदाज में कुलदीप ने क्लिक करवाई हैं अपनी तस्वीरें।
*गेंदबाजी के अलावा स्टाइल के मामले में भी स्पिनर रहता है सोशल मीडिया पर काफी आगे।
*वहींं इस पोस्ट पर फैन्स ने स्पिनर कुलदीप की गेंदबाजी की जमकर तारीफ भी की है ।

स्वैग देख रहे हो आप स्पिनर कुलदीप यादव का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kuldeep yadav 🇮🇳 (@kuldeep_18)

अपनी गेंदबाजी को लेकर क्या बोला ये स्पिनर?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

3 खिलाड़ी अभी भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं

दूसरी ओर कुलदीप यादव को मौका मिलने के बाद तीन खिलाड़ी और हैं, जो अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। जहां इस लिस्ट में बल्लेबाज संजू के अलावा यशस्वी और युजी चहल का नाम शामिल है, ऐसे हो सकता है कि कप्तान रोहित आगे के मैचों में चहल को मौके दे सकते हैं। तो दुबे की जगह टीम में संजू ले सकते हैं। वैसे सुपर-8 में टीम इंडिया का अगला मैच 22 जून के दिन बांग्लादेश से है और फिर 24 जून को ऑस्ट्रेलिया से होगा।

আরো ताजा खबर

11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड की ऑफिशियल पुष्टि; मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अदला-बदली पूरी की मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने 2027 सीजन...

SM Trends: 11 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ एक सीधे स्वैप डील में...

10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर! हार्दिक पांड्या ने IPL से अब तक कमाए अरबों रुपये

Hardik Pandya IPL Salary (image via X) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का आईपीएल करियर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी में से एक रहा है; वे एक अनकैप्ड...

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...