Skip to main content

ताजा खबर

AFG vs BAN: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद नम हो गई थी अफगानी खिलाड़ियों की आंखें, देखें वायरल वीडियो

AFG vs BAN: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद नम हो गई थी अफगानी खिलाड़ियों की आंखें, देखें वायरल वीडियो

Afghanistan Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 का आखिरी मैच आज 25 जून को अफगानिस्तान और बांग्लादेश (AFG vs BAN) के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में अफगान टीम ने बांग्लादेश को 8 रनों से हराकर, पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

यह पहला मौका है, जब अफगानिस्तान ने किसी भी तरह के वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। तो वहीं अफगान टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर, टीम के खिलाड़ियों की आंखें नम हो गई, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है कि अफगानिस्तान टीम के फैंस सहित खिलाड़ी भी खुशी के मारे रोने लगे।

देखें अफगानिस्तानी खिलाड़ियों की इंटरनेट पर यह वायरल वीडियो

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो Arnos Vale Ground Kingstown सेंट विन्सेंट पर खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम ठीक नहीं रहा। पूरी टीम बांग्लादेश की शानदार गेंदबाजी के सामने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 115 रन ही बना पाई।

अफगान टीम के लिए सलामी विकेटकीपर बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज ने 43 रनों की शानदार पारी खेली, तो इब्राहिम जादरान ने 18 रनों की पारी खेली। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना सका। तो वहीं बांग्लादेश की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो रिशाद हुसैन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, तो तस्कीन अहमद व मुस्तफिजुर रहमान को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब बांग्लादेश अफगानिस्तान से मिले 116 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 17.5 ओवर में 101 रनों पर ऑलआउट हो गई। हालांकि, बांग्लादेश के लिए सलामी बल्लेबाज लिटन दास 54 रन बनाकर नाबाद रहे, पर वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। हालांकि, दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे, जिसकी वजह से अफगान टीम ने जीत हासिल कर ली।

আরো ताजा खबर

IND vs JPN: ‘यह हमारे लिए बेहद खास’ – भारत के साथ ऐतिहासिक भिड़ंत पर बोले जापानी कप्तान

IND vs JPN: Japan Captain Hails Historic India Encounter as “Extremely Special” (image via X) इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अहम मैच से पहले, जापान की पुरुष टीम के कप्तान केंडेल...

3 भारतीय टेस्ट गेंदबाज, जिन्हें वनडे टीम में मिल सकता है मौका; लिस्ट-ए रिकॉर्ड भी है शानदार

3 Test Bowlers Who Deserve an Opportunity in India’s ODI Setup (Image credit Twitter – X) Indian Test bowlers for ODIs: भारत का वनडे सेटअप 2027 वनडे वर्ल्ड कप को...

IND vs AFG: क्लीन स्वीप के बावजूद इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, अगली सीरीज से कट सकता है पत्ता

IND vs AFG: 3 Indian Players on the Chopping Block Following Afghanistan Series (image via X) Indian players dropped after IND vs AFG: हाल ही में भारत ने अफगानिस्तान के...

उपलब्धियों की लंबी लिस्ट के बाद भी यह सपना है अधूरा: राशिद खान ने करियर के सबसे बड़े लक्ष्य का किया खुलासा

Rashid Khan Names the One Dream Still Missing From His Career (image via getty) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार लेग-स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने लगभग वह सब कुछ हासिल...