Skip to main content

ताजा खबर

ऐतिहासिक जीत के साथ अफगानिस्तान पहुंचा सेमीफाइनल में, ऑस्ट्रेलिया हुआ टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर

Afghanistan Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 का आखिरी मुकाबला आज बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच सेंट विन्सेंट का आर्नोस वेल ग्राउंड में खेला गया अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश की टीम यह मैच आठ रन से हार गई और अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम टी20 विश्व कप से बाहर हो गई है।

BAN vs AFG: फ्लॉप रहे अफगानिस्तान के बल्लेबाज

अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर 5 विकेट के नुकसान पर 115 रन ही बना सकी। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 10.4 ओवर में 59 रनों की साझेदारी जरुर की लेकिन काफी धीमा खेले। इसी वजह से टीम बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर ही नहीं दिखी। गुरबाज ने 55 गेंद पर 43 और जादरान ने 29 गेंद पर 18 रनों की धीमी पारी खेली।

टीम का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप रहा। मोहम्मद नबी और गुलबदिन नईब जैसे बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए। निचले क्रम में कप्तान राशिद खान ने 10 गेंद पर 3 छक्के की मदद से नाबाद 19 रन बनाए और टीम का स्कोर किसी तरह 100 के पार पहुंचाया। बांग्लादेश की तरफ से रिशद हुसैन ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए।

BAN vs AFG: लिटन दास की अर्धशतकीय पारी गई बेकार

इसी बीच जैसे ही अफगानिस्तान की पारी समाप्त हुई वैसे ही बारिश आ गई लेकिन ओवर्स में कोई कटौती नहीं हुई। बांग्लादेश को सेमीफाइनल में जाने के लिए ये टार्गेट 12.1 ओवर में हासिल करना था और उन्होंने उसी हिसाब से बल्लेबाजी भी की। टीम के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ शॉट लगाए और रन गति को बनाए रखा।

हालांकि इस दौरान टीम नियमित अंतराल में अपने विकेट गंवाती रही। लिटन दास एक छोर पर खड़े रहे और दूसरे छोर से उन्हें किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। इसी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा। लिटन दास ने 49 गेंद पर नाबाद 54 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। अफगानिस्तान की तरफ से राशिद खान और नवीन उल हक ने 4-4 विकेट लिए।

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...