
Harmeet Singh (Image Credit- Twitter X)
जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की सह-मेजबान यूएसए ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। टीम ने जब पाकिस्तान जैसी बड़ी टीम को हराया था, तो किसी को विश्वास नहीं हुआ था कि ऐसा कैसे हो सकता है। टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप 1 से भारत के अलावा यूएसए ने सुपर 8 के लिए क्वालिफाई किया।
हालांकि, सुपर 8 में यूएसए कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और उसे साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और उसके बाद इंग्लैंड के हाथों बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। तो वहीं यूएसए ने इस समय आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
दूसरी ओर, इस बात को लेकर टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हरमीत सिंह (Harmeet Singh) ने बड़ा बयान दिया है। हरमीत को उम्मीद है कि आगामी टूर्नामेंट में यूएसए बेहतर प्रदर्शन करने वाली है, जिसके लिए उन्हें एक सिस्टम की जरूरत है।
हरमीत सिंह (Harmeet Singh) ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप और यूएसए टीम को लेकर हरमीत सिंह ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- हमें पूरी टीम के लिए बेहतर प्रैक्टिस, बेहतर ट्रेनिंग और बेहतर बुनियादी ढांचे की आवश्यकता है। हमें एक पूरे सिस्टम की जरूरत है। ट्रेनर्स को दूर रहकर भी पूरे साल हमारे साथ काम करने में सक्षम होना चाहिए।
यदि आप इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और बाकी टीमों को देखें, तो उनके पास हर राज्य में अविश्वसनीय बुनियादी ढांचा है। घर के भीतर की ट्रेनिंग से कोई मदद नहीं मिलती है, हमारी टीम को एक आउटडोर सेट-अप की जरूरत है।
हरमीत ने आगे कहा- हमें अच्छी ट्रेनिंग सुविधाओं की जरूरत है। स्टेडियम बने रहने की जरूरत है। हमें छोटे समय के लिए ट्रेनिंग लेने के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण करना चाहिए, ताकि जमीनी स्तर के क्रिकेटरों को बेहतर ट्रेनिंग मिल सके और बेंच स्ट्रेंथ भी इसके विकसित हो सके।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

