Skip to main content

ताजा खबर

VIRAL: Rishabh Pant ने सोशल मीडिया पर धोनी, कोहली और रोहित के मजेदार डांस का VIDEO किया शेयर

Dhoni, Virat Kohli, Rohit Sharma (Photo Source: Rishabh Pant/Instagram)

टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड 2024 में शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रही है। सुपर-8 राउंड के पिछले मुकाबले में बांग्लादेश को 50 रनों से शिकस्त देकर टीम ने सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर ली है। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) टूर्नामेंट में बल्ले और विकेट के पीछे से अपना जौहर दिखा रहे हैं।

शानदार प्रदर्शन के चलते ऋषभ पंत लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन वह इस वक्त एक वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहे हैं। दरअसल पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली मजेदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो शेयर करते हुए ऋषभ को तीनों दिग्गज खिलाड़ियों से माफी भी मांगनी पड़ी है।

धोनी, कोहली और रोहित का ऐसा वीडियो पोस्ट करने से बिल्कुल झिझके नहीं Rishabh Pant

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अपने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है, वह AI जनरेटेड हैं। जिसमें पहले धोनी और कोहली बरसो रे मेघा बरसो में डांस करते हुए नजर आते हैं, जिसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की डांस करते हुए मजेदार एंट्री होती हैं, जो किसी को भी हंसने पर मजबूर कर देगी।

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘Good Win, सॉरी सारे भईया लोगों को, मुझे यह अद्भुत वीडियो पोस्ट करना पड़ा। थैंक्यू जिन्होंने यह मेरी पहली स्क्रीन रिकॉर्डिंग बनाई’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

सुपर-8 राउंड का आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया सुपर-8 राउंड में आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 जून को डैरेन सेमी क्रिकेट ग्राउंड, सेंट लुसिया में खेलेगी। भारत ग्रुप-1 पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया दो मैचों में दो जीत, 4 अंकों के साथ पहले और ऑस्ट्रेलिया दो मैचों में एक जीत, 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...