Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024, AFG vs BAN: अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच के लिए देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

Afghanistan vs Bangladesh (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच नंबर 52 में अफगानिस्तान का सामना बांग्लादेश से होने वाला है। बता दें कि सुपर 8 स्टेज का यह आखिरी मैच Arnos Vale Ground Kingstown सेंट विन्सेंट में खेला जाएगा। बांग्लादेश पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन वो अफगानिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का खेल खराब कर सकती है। आइए देखते हैं इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

अफगानिस्तान (AFG)

जारी टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान टीम के प्रदर्शन के बारे में आपको बताएं तो टीम ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। भारत के खिलाफ सुपर 8 के अपने पहले मैच में 47 रनों से गंवाने के बाद अफगान टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मुकाबले में शानदार वापसी की।

टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए कंगारू टीम को 21 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ अफगानिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी जिंदा है। अगर अफगान टीम बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच को जीतने में कामयाब रहती है और भारत ऑस्ट्रेलिया को हरा दे, तो अफगानिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकती है।

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग XI: रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, नेंगेयेलिया खरोटे, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी।

बांग्लादेश (BAN)

दूसरी ओर, बांग्लादेश क्रिकेट टीम की बात की जाए तो सुपर 8 में उसका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पूरे टूर्नामेंट की तरह सुपर 8 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मुकाबले में टीम की बल्लेबाजी ने निराश किया, जिसकी वजह से उन्हें 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

तो वहीं इसके बाद दूसरे मैच में उन्हें भारत ने 50 रनों से हराया था। इस हार के बाद वे सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुके हैं। हालांकि, अपने आखिरी सुपर 8 मैच को जीतकर वे टूर्नामेंट को एक अच्छे नोट पर खत्म करना चाहेंगे।

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग XI: तंजिद हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल होसैन शान्तो (कप्तान), शाकिब अल हसन, तौहीद हृदौय, महमदुल्लाह, मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजिम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।

আরো ताजा खबर

11 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. इसका स्वाद जितना ज्यादा चखेंगे, उतना ही ज्यादा वहां जाना चाहेंगे: जेमिमा रोड्रिग्ज का लक्ष्य पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है जिओहॉटस्टार की...

Sourav Ganguly और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, कोलकाता पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Sourav Ganguly Files Police Complaint in Kolkata Over Death Threats to Him and Wife Dona (image via X) Sourav Ganguly death threats: भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान और बंगाल क्रिकेट...

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...