Skip to main content

ताजा खबर

Rohit Sharma 50 Sixes: रोहित शर्मा ने रच दिया है बड़ा इतिहास, क्रिस गेल का ये रिकॉर्ड भी तोड़कर बने नंबर 1

Rohit Sharma 50 Sixes रोहित शर्मा ने रच दिया है बड़ा इतिहास क्रिस गेल का ये रिकॉर्ड भी तोड़कर बने नंबर 1
Rohit Sharma (Pic Source X)

Rohit Sharma became the first player to hit 50 sixes against 6 international teams: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 राउंड में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा मैच खेला। दोनों टीमों के बीच मुकाबला एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया, जहां टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

भारत ने 20 ओवर में 196 रन बनाए और बांग्लादेश की टीम बस 146 रन ही बना पाई, नतीजन, इंडिया ने 50 रनों से मैच जीत लिया। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने क्रिस गेल का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

IND vs BAN: रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड (Rohit Sharma 50 Sixes)

इस मैच में रोहित शर्मा ने 11 गेंदों में 23 रन बनाए। इस बीच रोहित शर्मा ने 3 चौके और 1 छक्का लगाया। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बांग्लादेश टीम के खिलाफ 50 छक्के भी पूरे कर लिए।

इस तरह रोहित शर्मा (Rohit Sharma 50 Sixes) ने अब तक 6 अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय टीमों के खिलाफ 50 छक्के लगाए हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6 अलग-अलग टीमों के खिलाफ 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। क्रिस गेल ने ये कारनामा पांच अलग-अलग टीमों के खिलाफ किया है।

Player who hits 50 or more sixes against most teams

6 टीमों के खिलाफ- रोहित शर्मा
5 टीमों के खिलाफ-क्रिस गेल
3 टीमों के खिलाफ- शाहिद अफ़रीदी
3 टीमों के खिलाफ – एमएस धोनी
3 टीमों के खिलाफ- ब्रेंडन मैकुलम

टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में

भारत ने सुपर 8 में 2 मुकाबले जीत लिए हैं और पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर मौजूद है। टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में अफगानिस्तान को सुपर 8 के पहले मैच में हराया, उसके बाद बांग्लादेश को हराकर उन्होंने सेमीफाइनल में सीट पक्की कर ली।

अब भारत का अगला मुकाबला 24 जून को रात 8 बजे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट में अभी तक नहीं हारी है, ऐसे में भारत उन्हें जरूर हराना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026, IND W vs PAK W: भारत की विश्व कप में शानदार शुरुआत, पाकिस्तान को 64 रनों से दी करारी शिकस्त

Women’s World Cup 2026, IND W vs PAK W: Deepti Sharma (image via getty) 14 जून को एजबेस्टन में खेले गए 2026 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के छठे मैच...

Women’s T20 WC 2026: ‘भारत को सिर्फ जीतना नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीतना होगा’ – भारतीय महिला टीम को अभिषेक नायर की अहम सलाह

Women’s T20 WC 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी। टूर्नामेंट...

BAN vs AUS, 3rd ODI: कूपर कॉनॉली के धुआंदार 149 की बदौलत ऑस्ट्रेलिया 1 विकेट से जीता, बांग्लादेश ने 2-1 से जीती सीरीज

BAN vs AUS, 3rd ODI: Australia defeated Bangladesh by one wicket, aided by a magnificent century from Cooper Connolly (image via Getty) ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश और...

IND vs AFG 2026: ‘यह एक स्पेशल फीलिंग है’ – धर्मशाला में अपने शानदार डेब्यू पर गुरनूर बरार

IND vs AFG 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने शानदार प्रदर्शन कर सभी...