Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान रोहित शर्मा की निगाहें होंगी इस रिकॉर्ड को तोड़ने पर, पछाड़ सकते हैं एमएस धोनी को

Rohit Sharma and MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

आज यानी 24 जून को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेंट लूसिया में खेला जाना है। दोनों ही टीमें आगामी मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। हालांकि इस मुकाबले के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं और महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ सकते हैं।

बता दें, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा 21 कैच पकड़े हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा है जिनके नाम 20 कैच है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी मैच में रोहित शर्मा महेंद्र सिंह धोनी के 21 कैच के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं और लिस्ट में पहले स्थान पर आ सकते हैं। रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी के साथ-साथ क्रिकेट फील्ड पर फील्डिंग में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और कई बेहतरीन कैच पकड़े हैं और रनआउट भी किए है।

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी और अब इसका बदला रोहित शर्मा एंड कंपनी सुपर 8 के आगामी मैच में जरूर लेना चाहेगी।

सेंट लूसिया में खेला जाएगा आगामी मैच

अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इंग्लैंड ने अमेरिका को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी जबकि दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को तीन विकेट से हराया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारत की बात की जाए तो उन्होंने लगभग इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले को जीतना भी बेहद जरूरी है।

ऑस्ट्रेलिया टीम की बात की जाए तो अफगानिस्तान के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था और यही वजह है कि अब टीम को आगामी मैच में भारत के खिलाफ जीत दर्ज करनी बेहद जरूरी है। भारतीय टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि ऋषभ पंत बल्लेबाजी से अभी तक इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ चुके हैं जबकि जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी से अपना काम बखूबी से निभाया है। यह सभी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...