Skip to main content

ताजा खबर

‘मुझे स्वीप मत लगाओ’ सुपर 8 मुकाबले के दौरान सूर्यकुमार-राशिद के बीच हुई नोकझोंक को डिकोड करते हुए रवि शास्त्री 

Afghanistan vs India (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम ने जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में जीत के साथ शुरुआत की है। टीम इंडिया ने सुपर 8 मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 20 जून को बारबाडोस में हुए मुकाबले में 47 रनों जीत हासिल की। तो वहीं इस मैच के दौरान पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कोच रहे रवि शास्त्री ने लाइव कमेंट्री के दौरान कुछ ऐसा डिकोड कर दिया, जो काफी तेजी से वायरल हो गया।

गौरतलब है कि मैच में अफगान टीम के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, ओपनर रोहित शर्मा और विराट कोहली कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके, और सस्ते में आउट हो गए।

लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव अपने पुराने अंदाज में दिखे और उन्होंने 28 गेंदों में 53 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने भी 32 रन बनाकर सूर्या का भरपूर साथ दिया।

हालांकि, मैच में अफगान टीम के लिए राशिद खान ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी थे, जिसने प्रदर्शन किया था। राशिद ने मुकाबले में कोहली, पंत और दुबे के बड़े विकेट हासिल किए और भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।

लेकिन सूर्या के आगे राशिद की फिरकी की एक ना चली, और उन्होंने लगातार स्वीप लगातार राशिद के खिलाफ रन बटोरे। तो वहीं इस दौरान सूर्यकुमार यादव और राशिद खान के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई। लेकिन इस दौरान लाइव कमेंट्री कर रहे शास्त्री ने कहा- लगता है कि राशिद कह रहे हैं मुझे स्वीप मत लगाओ।

भारत ने 47 रनों से मुकाबले को किया अपने नाम

मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। लेकिन जब अफगान टीम भारत से मिले इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवर में 134 रन ही बना पाई और मैच में उसे 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

আরো ताजा खबर

Virat Kohli की बेमिसाल इंटेंसिटी ने बदला भारतीय टीम के फील्डिंग का स्तर: पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच

How Virat Kohli Transformed India’s Fielding Culture, Reveals T Dilip (image via X) T Dilip on Virat Kohli fielding: भारत के फील्डिंग कोच के तौर पर अपने लगभग पांच साल...

IRE vs AFG: आयरलैंड पर रोमांचक जीत के साथ अफगानिस्तान ने 2027 ODI WC के लिए किया क्वालीफाई

Rashid Khan Stars as Afghanistan Seal 2027 World Cup Spot (image via X) Afghanistan qualify for 2027 World Cup: सोमवार, 10 अगस्त को बेलफास्ट में खेले गए रोमांचक तीसरे वनडे...

पतले दिखने के लिए वजन घटाने वाले इंजेक्शन ले रहे हैं कई भारतीय क्रिकेटर्स? सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Several Indian Cricketers Reportedly Using Weight-Loss Injections to Look Leaner (image via X) Indian cricketers weight loss injections: भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक नई खबर के अनुसार, हालिया रिपोर्ट्स में...

11 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. इसका स्वाद जितना ज्यादा चखेंगे, उतना ही ज्यादा वहां जाना चाहेंगे: जेमिमा रोड्रिग्ज का लक्ष्य पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है जिओहॉटस्टार की...