Skip to main content

ताजा खबर

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों ने क्यों हाथ में बांधी काली पट्टी..? जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

Team India (Photo Source: X/Twitter)

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया सुपर-8 राउंड में पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 20 जून को बारबाडोस में खेल रही है। इस मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी हाथ में काले रंग की पट्टी बांधे हुए नजर आए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपको बता दें टीम इंडिया ने काली पट्टी दिवंगत पूर्व भारतीय गेंदबाज डेविड जॉनसन के सम्मान में बांधी है।

बीसीसीआई ने पोस्ट किया किया शेयर

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा,

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन की याद में टीम इंडिया आज काली पट्टी पहनेगी, जिनका गुरुवार को निधन हो गया।

Team India will wear black armbands today in memory of former Indian fast bowler David Johnson, who passed away on Thursday. pic.twitter.com/dhFiwjnWSs

— BCCI (@BCCI) June 20, 2024

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन की 20 जून (गुरुवार) को अपॉर्टमेंट की चौथी मंजिल की बालकनी से गिरने से मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक जॉनसन लंबे समय से स्वास्थय की परेशानियों से जूझ रहे थे, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या की है। जॉनसन अपने घर के पास में ही एक क्रिकेट अकादमी चला रहे थे। वह 52 साल के थे, और उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

डेविड जॉनसन ने भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेले हैं, जिस दौरान उन्होंने 47.66 के औसत से 3 विकेट चटकाए थे। जॉनसन को कभी भारत के लिए वनडे मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को दिया 182 रनों का लक्ष्य

IND vs AFG के बीच खेले जा रहे मैच की बात करें तो, टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 181 रन बोर्ड पर लगाए हैं। टीम ने 90 के स्कोर पर चार बड़े विकेट गंवा दिए थे। रोहित शर्मा (8), ऋषभ पंत (20), विराट कोहली (24) और शिवम दुबे (10) सस्ते में पवेलियन लौट गए थे।

सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के बीच फिर पांचवें विकेट के लिए 60 रनों की अहम साझेदारी हुई। सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 53 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने 24 गेंदों में 32 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए राशिद खान और फजलहक फारूकी ने सर्वाधिक 3-3 विकेट चटकाए।

আরো ताजा खबर

11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. रेप केस में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद अभिषेक पोरेल गिरफ्तार बंगाल के 23 साल के बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज...

SM Trends: 11 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) श्रेयस अय्यर और साथी क्रिकेटर अमन खान को हाल ही में डाउनटाइम और गहन फिटनेस प्रशिक्षण के संयोजन में एक साथ देखा गया था।...

IPL फ्रेंचाइजी और पैसों का दबाव: चोटिल होने के बावजूद खेलने को मजबूर हैं खिलाड़ी, CoE सूत्र का बड़ा खुलासा

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है। श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज...

Virat Kohli की बेमिसाल इंटेंसिटी ने बदला भारतीय टीम के फील्डिंग का स्तर: पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच

How Virat Kohli Transformed India’s Fielding Culture, Reveals T Dilip (image via X) T Dilip on Virat Kohli fielding: भारत के फील्डिंग कोच के तौर पर अपने लगभग पांच साल...