Skip to main content

ताजा खबर

सुपर 8 में कौन होगा टीम इंडिया के हुकुम का इक्का? हरभजन सिंह ने ले लिया नाम

Team India (Photo Source: X)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सुपर 8 राउंड 19 जून से शुरू हो रहा है। भारत को ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के साथ सुपर 8 चरण में रखा गया है। उनका पहला मुकाबला 20 जून को बारबाडोस में अफगानिस्तान के खिलाफ है। इस मैच में प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना है। सुपर 8 मैच वेस्टइंडीज में खेले जाएंगे जहां स्पिनरों की अहमियत ज्यादा है। ऐसे में रोहित शर्मा की टीम में तीन स्पिनर देखने को मिल सकते हैं। वहीं, कुछ खिलाड़ियों को बाहर होना पड़ेगा।

सुपर 8 राउंड में सबकी निगाहें विराट कोहली पर 

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ग्रुप स्टेज मैचों में पूरी तरह फ्लॉप रहे। उन्हें शुरुआती भूमिका दी गई थी लेकिन वे 3 मैचों में से किसी में भी लंबे समय तक टिक नहीं पाए। किंग कोहली ने 3 मैचों में 4, 1, 0 रन बनाकर सभी को निराश किया। टी20 विश्व कप के नॉक-आउट चरण में कोहली के आंकड़ों पर सभी की निगाहें होंगी।

इसके साथ ही अब सवाल यह है कि सुपर 8 के लिए कौन सा खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन करके दिखाएगा। इस बात पर पर्दा डालते हुए टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने टीम इंडिया की सराहना की है और बताया है कि सुपर 8 में कौन सा खिलाड़ी भारत के हुकुम का इक्का साबित होगा।

देखें वीडियो 

What makes #TeamIndia dangerous and who are the match winners in the squad? 👀

🗣️ Let’s hear it from the 2007 #T20WorldCup winner @harbhajan_singh as to what is key going into the Super 8️⃣!

Catch the Blues next in the Super 8️⃣ | #INDvAFG | JUNE 20, 6 PM | #T20WorldCupOnStar pic.twitter.com/PdkuZV2p8Q

— Star Sports (@StarSportsIndia) June 17, 2024

“सबसे बड़ी पॉजिटिव बात यह है कि जब आप मुसीबत में होते हैं, तो आप उससे कैसे बाहर निकलते हैं? उस दिन कोई न कोई खिलाड़ी हाथ उठाकर आगे आएगा और अपना काम करके जाएगा। जसप्रीत बुमराह ने अपने स्पैल में जब रिजवान का विकेट लिया, उसके बाद टीम ने जो एनर्जी दिखाई वो काबिले तारीफ थी। जो लोग सो रहे थे वे जाग गए। पाकिस्तान के खिलाफ उनके पंजे से मैच जीतना कोई आम बात नहीं थी।”

“जसप्रीत बुमराह ने हमेशा की तरह अपना काम किया और टीम को अहम समय पर विकेट निकालकर दी। इसके साथ ही हार्दिक पांडया हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ विकेट लेकर चौथे गेंदबाज का काम किया है। उसके बाद ऋषभ पंत थे जिन्होंने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया। ऋषभ पंत को नंबर 3 पर खिलाना और उनका पर्फॉर्म करना बेहद ही शानदार फैसला था। इसके वजह से लेफ्ट और राइट हैंड का कॉम्बिनेशन काम करेगा।”

हरभजन सिंह का कहना है कि टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने शानदार क्रिकेट खेला है। बहादुर खिलाड़ियों के सामने ही चुनौती आती है और टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी बहादुर हैं। उन्होंने ज्यादातर ऋषभ पंत पर अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं।

 

আরো ताजा खबर

अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन

Abhishek Sharma Shubman Gill (Image credit Twitter – X) क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती और पुराने किस्से अक्सर फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में हुए BCCI नमन...

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...