Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश से आया पाकिस्तान टीम के लिए संदेश, बाबर एंड कंपनी को बचा सकता है बस अब एक पूर्व खिलाड़ी

Pakistan Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)

बाबर आजम के नेतृत्व में पाकिस्तान की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में निराशाजनक प्रदर्शन किया। भारत और यूएसए के खिलाफ हार और फिर यूएसए -आयरलैंड के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो जाने के बाद पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई।

पाक टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने पर उसकी कड़ी आलोचना हो रही है। दिग्गज क्रिकेटरों ने बाबर आजम के कई फैसलों पर सवाल उठाए हैं। इस बीच पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होने पर बांग्लादेशी क्रिकेटर तमीम इकबाल का रिएक्शन सामने आया है।

बता दें कि बांग्लादेश की टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में अपनी जगह बनाने की कगार पर खड़ी है। उसने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें दो मैचों में जीत हासिल की है और एक में उसे हार मिली है। ग्रुप डी से एकमात्र क्वालीफाई करने वाली टीम साउथ अफ्रीका है, जबकि अब बांग्लादेश और नीदरलैंड में से कोई एक टीम ही क्वालीफाई कर पाएगी। बांग्लादेश की टीम अपना आखिरी स्टेज मुकाबला नेपाल के खिलाफ खेलेगी और उसमें जीत दर्ज कर सुपर 8 में क्वालीफाई करने की दावेदारी मजबूत करेगी।

तमीम इकबाल ने किया ट्वीट

वहीं अब बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, पाकिस्तान को टी-20 विश्व कप से बाहर होते देखकर दुख हुआ। आशा है कि अगली बार वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे और उन्हें शाहिद अफरीदी जैसे सीनियर्स सही रास्ता दिखाएंगे।

Feel sad to see Pakistan get eliminated from T20 WC. Hope they come well next time and have seniors like @SAfridiOfficial to show the way.

— Tamim Iqbal Khan (@TamimOfficial28) June 16, 2024

 

पाकिस्तान ने कनाडा के खिलाफ एकमात्र जीत हासिल की है और उसे अपना अगला मैच 16 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। अब देखना है कि क्या पाकिस्तान की टीम आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर अपनी साख बचा पाएगी।

 

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...