Skip to main content

ताजा खबर

‘इस समय सफेद गेंद का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज’ जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए पाकिस्तानी दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

‘इस समय सफेद गेंद का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज’ जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए पाकिस्तानी दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड जीतने में सफल रहे थे। न्यूयाॅर्क के नसऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बुमराह ने मैच विनिंग स्पैल डाला था।

मुकाबले में उन्होंने फेंके गए चार ओवर में मात्र 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे, जिसमें बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद के बड़े विकेट शामिल थे। बुमराह अपनी गेंदबाजी के दोनों स्पैल में कमाल के रहे थे और भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 120 रनों के टारगेट का बचाव करते हुए, बड़ी जीत दिलाई थी।

दूसरी ओर, अब जसप्रीत बुमराह की तेज गेंदबाजी से प्रभावित होकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वकार यूनिस (Waqar Younis) ने बड़ा बयान दिया है। यूनिस ने बुमराह को इस समय का बेस्ट गेंदबाज करार दिया है।

वकार यूनिस ने Jasprit Bumrah को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि स्टार स्पोर्ट्स के एक शो पर बात करते हुए वकार यूनिस ने जसप्रीत बुमराह को लेकर कहा- जसप्रीत बुमराह फर्स्ट क्लास गेंदबाज है। वह जिस तरह से गेंदबाजी करता है, आपको उसकी तारीफ करनी होगी।

वह बहुत चालाक गेंदबाज है, उसे पता है कि मैच की किस परिस्थिति में कैसी गेंदबाजी करनी है। यह पहली बार नहीं है जब मैंने उसे देखा है, न केवल पाकिस्तान के खिलाफ, बल्कि किसी भी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ, और वह जानता है कि कुछ पिचों पर क्या करने की जरूरत है।

वकार ने आगे कहा- वह एक अव्वल दर्जे का गेंदबाज है। उन्होंने डेल स्टेन जैसा आतंक मचाया है। यह आतंक बल्लेबाजों के दिमाग में भी चलता है, वे अपना विकेट खोने से इतना चिंतित और डरे हुए होते हैं कि कुछ चीजों से खुद ही चूक जाते हैं। मैं हमेशा उनकी गेंदबाजी की तारीफ करता हूं। मुझे लगता है कि वह शायद इस समय सफेद गेंद के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं।

दूसरी ओर, जारी टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह के प्रदर्शन के बारे में आपको बताएं, तो वह अभी तक खेले गए 2 मैचों में 5 विकेट निकाल चुके हैं। तो वहीं इस दौरान उन्होंने सिर्फ 20 रन ही खर्चे हैं।

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...