Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024, IND vs USA: भारत बनाम यूएसए मैच के लिए देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

T20 World Cup 2024 IND vs USA भारत बनाम यूएसए मैच के लिए देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

IND vs USA (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 25वां मैच भारत और यूएसए (IND vs USA) के बीच होने वाला है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच नसऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने अपने पिछले दो मैचों में जीत हासिल की है। ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

भारत (IND)

जारी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने अभी तक कुल दो मैच खेले हैं। तो वहीं इन दोनों ही मैचों में टीम ने जीत हासिल की है। भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया था।

तो वहीं इसके बाद बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान को एक नजदीकी मुकाबले में 6 रन से हराया था। हालांकि, लीग मुकाबले में यूएसए पाकिस्तान जैसी टीम को पटखनी दे चुकी है, ऐसे में टीम इंडिया यूएसए को हलके में कतई नहीं लेना चाहेगी।

भारत की संभावित प्लेइंग XI:

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दूबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

यूएसए (USA)

दूसरी ओर, यूएसए के जारी टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो टीम ने अभी तक अपने दोनों मैचों में जीत हासिल की है। यूएसए ने अपने पहले मैच में कनाडा को 7 विकेट से हराया था, तो वहीं इसके बाद अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान को सुपर ओवर मैच में हराकर, सनसनी मचा दी थी। कुछ ऐसे ही प्रदर्शन यूएसए भारत के सामने करना चाहेगी।

यूएसए की संभावित प्लेइंग XI:

स्टीवन टेलर, मोनांक पटेल (कप्तान व विकेटकीपर), एंद्रिस गूस, आरोन जोंस, नीतीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, नशतोस केनिजे, सौरभ नेत्रवल्कर, अली खान।

 

ये भी चेक करें:- USA vs IND Dream11 Prediction

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...