Skip to main content

ताजा खबर

‘इस लेवल पर यह स्वीकार नहीं’ पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मैच में मोहम्मद सिराज द्वारा नो बाॅल फेंकने पर सुनील गावस्कर 

Sunil Gavaskar and Mohammed Siraj (Image Credit- Twitter X)

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का एक रोमांचक मैच 9 जून को खेला गया था। बता दें कि इस लो स्कोरिंग मुकाबले में भले ही भारतीय टीम ने 6 रन से जीत लिया हो, लेकिन एक समय मैच के 18वें ओवर में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज से कुछ ऐसा हो गया, जिसकी लाइव कमेंट्री के दौरान पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) आलोचना करते हुए नजर आए।

गौरतलब है कि भारत से मिले 120 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए एक समय पाकिस्तान ने मूमेंटम खो दिया था, हालांकि टीम की बल्लेबाजी को देखते हुए लग रहा था कि पाकिस्तान इस टारगेट को आसानी से हासिल कर लेगी।

पाकिस्तान को आखिरी 3 ओवरों में जीत के लिए 30 रनों की जरूरत थी, और मोहम्मद सिराज ने पाकिस्तानी पारी का 18वां ओवर फेंका। इस ओवर की पहली गेंद पर स्ट्राइक पर मौजूद इमाद वसीम ने सिंगल ले लिया और इस समय पाकिस्तान को जीत के लिए 17 गेंदों में 29 रनों की जरूरत थी।

इफ्तिखार अहमद क्रीज पर थे और सिराज का सामना करने से पहले उन्होंने सिर्फ दो ही गेंदें खेली थी। इसके बाद सिराज ने इस ओवर की दूसरी गेंद फेंकी जिस पर कोई रन नहीं गया, लेकिन यह फ्रंटफुट नो बाॅल थी। हालांकि, इस गेंद पर मिले फ्री हिट पर पाकिस्तानी टीम ने कुछ रन बनाए और अगली 4 गेंदों पर सिराज ने मात्र 5 रन खर्चे। लेकिन इस गेंद को फेंकने के बाद गावस्कर सिराज पर जमकर बरसे हैं।

सिराज पर बरसे सुनील गावस्कर

लेकिन इस दौरान लाइव कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर सुनील गावस्कर मोहम्मद सिराज की आलोचना करते हुए नजर आए। गावस्कर ने कहा- कभी ना भूलने वाला, पेशेवर क्रिकेटर आप कुछ भी हो, लेकिन आप नो-बाॅल नहीं फेंक सकते हैं। यह आपके कंट्रोल में है। वाइड गेंद आपके कंट्रोल में नहीं होती है, लेकिन नो-बाॅल होती है। इस लेवल पर यह स्वीकार नहीं, अनप्रोफेशनल।

আরো ताजा खबर

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

IND vs SL Tests 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज का...

ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच का पद छोड़ने पर निराशा जताई है। ऑस्ट्रेलिया के...

ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो 

Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...

WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

India WTC Final 2027 (Image credit Twitter – X) भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। शुरुआती नौ टेस्ट मैचों में चार...