Skip to main content

ताजा खबर

‘रोहित की मास्टरक्लास रणनीति चमकी’ भारत की टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद युवराज सिंह

रोहित की मास्टरक्लास रणनीति चमकी भारत की टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद युवराज सिंह

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम ने जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ हुए नजदीकी मुकाबले में 6 रनों से जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 120 रनों का टारगेट पाकिस्तान के सामने जीत के लिए रखा।

लेकिन जब पाकिस्तान भारत से मिले इस आसान टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 113 रन ही बना पाई और मैच में उसे 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया की इस जीत के बाद उसकी काफी तारीफ देखने को मिल रही है।

तो दूसरी ओर, इस मैच में जीत हासिल करने के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी और सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) रोहित शर्मा की कप्तानी की तारीफ करते हुए नजर आए हैं। युवराज का कहना है कि इस मैच में रोहित की कप्तानी की मास्टरक्लास देखने को मिली है।

युवराज सिंह ने की रोहित शर्मा की तारीफ

बता दें कि भारतीय टीम के पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक मैच में जीत के बाद युवराज सिंह ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट की है। इस पोस्ट के माध्यम से युवी ने कहा- भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ लो स्कोर वाले रोमांचक मैच में जीत हासिल की है। रोहित की मास्टरक्लास रणनीति चमकी।

उसने मैच में गेंदबाजों का सही से इस्तेमाल किया, जो गेम चेंजर था। पाकिस्तान की बल्लेबाजी को भारत के सटीक आक्रमण का मुकाबला करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। टीम इंडिया के लिए अच्छी जीत। बहुत अच्छा खेला ऋषभ पंत और बहुत अच्छी गेंदबाजी की जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा और अर्शदीप सिंह।

देखें युवराज सिंह की ये पोस्ट

साथ ही बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी देखने को मिली। 120 रन भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे कम स्कोर बन गया है, जिसका उसने सफलतापूर्वक बचाव किया है। मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने 59 डाॅट गेंदें डाली, और बुमराह ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

আরো ताजा खबर

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

IND vs SL Tests 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज का...

ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच का पद छोड़ने पर निराशा जताई है। ऑस्ट्रेलिया के...

ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो 

Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...

WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

India WTC Final 2027 (Image credit Twitter – X) भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। शुरुआती नौ टेस्ट मैचों में चार...