Skip to main content

ताजा खबर

IND vs PAK मैच को लेकर Swiggy-Zomato ने पाकिस्तानी फैंस का उड़ाया मज़ाक, Meme तेजी से हो रहा वायरल

IND vs PAK मैच को लेकर Swiggy-Zomato ने पाकिस्तानी फैंस का उड़ाया मज़ाक, Meme तेजी से हो रहा वायरल

IND vs PAK (Photo Source X)

IND vs PAK मैच को लेकर Swiggy और Zomato का पोस्ट वायरल: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत-पाकिस्तान का मैच शुरू हो चुका है। इस मैच का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं। भारतीय प्रशंसक सोशल मीडिया पर भारतीय टीम की ताकत और पाकिस्तानी टीम की कमजोरी पर अपने विचार साझा कर रहे हैं।

ऐसे में कई यूजर्स पाकिस्तानी फैन्स का ध्यान भटकाते नजर आ रहे हैं। क्रिकेट प्रशंसकों के साथ-साथ Zomato और Swiggy जैसी कंपनियां भी पाकिस्तानी प्रशंसकों का मजाक उड़ाने में शामिल हो गई हैं। इन कंपनियों के पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं-

Zomato ने पाकिस्तान के फैंस का मजाक उड़ाया

Zomato ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्टर ट्वीट किया है। इस पोस्टर में आज टॉप सेलर्स की लिस्ट जारी की गई है। एक तरफ भारत की लिस्ट है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान की लिस्ट है। Zomato के इस पोस्टर के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान मैच वाले दिन भारतीय बिरयानी, चाय और पिज्जा जैसी चीजें ऑर्डर कर रहे हैं।

वहीं,  पाकिस्तानी फैंस की लिस्ट में मोस्ट सेलिंग सामान टीवी है। जाहीर सी बात है की भारत से मैच हारने के बाद पाकिस्तान में कुछ फैंस टीवी तोड़ते हैं। इसलिए पाकिस्तानियों को ट्रोल करने के लिए इस meme का इस्तेमाल किया गया है।

Swiggy ने उड़ाया PCB का मजाक-

ZOMATO की तरह Swiggy के इंस्टाग्राम अकाउंट से भी एक पोस्ट शेयर किया गया है। पोस्ट के बाद “हैप्पी इंडिया बनाम पाकिस्तान डे” कैप्शन के साथ एक ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के आधिकारिक अकाउंट पर भेजे गए एक संदेश का स्क्रीनशॉट है। मैसेज में लिखा है, “बोलो तो रेडबुल भिजवा दें एनर्जी के लिए? मैच के बाद टीवी उठाकर फेंकना भी होगा।”

भारत के खिलाफ मैच से पहले एक वीडियो शेयर कर शोएब अख्तर का पाकिस्तान टीम को संदेश देखिए, अख्तर कहते हैं- ”पाकिस्तान टीम के लिए खेलो, तुम्हें खुदा का वास्ता है। आज अपने लिए नहीं बल्कि देश के लिए खेलें। जुनून के साथ खेलें, व्यक्तिगत रिकॉर्ड पर ध्यान न दें।”

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...