Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025: 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच खेला जा सकता है टूर्नामेंट, लेकिन क्या भारत करेगा पाकिस्तान का दौरा?

Champions Trophy (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही क्रिकबज की रिपोर्ट्स के अनुसार इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने चैंपियंस ट्राॅफी (Champions Trophy) 2025 को कराने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को 20 दिनों की विंडो प्रदान की है। गौरतलब है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो आगामी टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच, करीब 8 साल बाद दोबारा होता हुआ नजर आ सकता है।

गौरतलब है कि आखिरी बार यह टूर्नामेंट साल 2017 में इंग्लैंड और वेल्स में हुआ था, जहां पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में हराकर जीत हासिल की थी। तो वहीं इस बार चैंपियंस ट्राॅफी के मेजबानी के अधिकार पाकिस्तान के पास हैं, और इस बार टूर्नामेंट में आईसीसी वनडे रैंकिंग की टाॅप 8 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। हालांकि, इस बात की कम ही संभावना है कि भारतीय टीम टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरे पर जाए।

अगर ऐसा हुआ तो एक बार फिर यह टूर्नामेंट हाईब्रिड माॅडल पर होता हुआ नजर आ सकता है, जैसा कि एशिया कप 2022 के दौरान हुआ था। भारत ने अपने सारे मैच श्रीलंका में खेले थे, और इस बार चैंपियंस ट्राॅफी में कुछ ऐसी ही होने की पूरी संभावना नजर आ रही है।

आईसीसी की मीटिंग में बीसीसीआई करेगी भारत सरकार का रुख साफ

हालांकि, भारतीय टीम के टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाने को लेकर क्या स्टैंड है, इसको लेकर बीसीसीआई भारत सरकार का रुख अगले महीने जुलाई में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की कोलंबों में होने वाली मीटिंग में जानकारी देने वाली है।

हाल में ही कुछ मीडिया रिपोर्टस सामने आई थी कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत के सभी मैचों के लिए लाहौर स्थित गद्दाफी स्टेडियम को बुक कर सकता है, जिससे कि उन्हें ज्यादा परेशानी ना हो, और वह पंजाब के वाघा बाॅर्डर से सीधे चैंपियंस ट्राॅफी में भाग लेने के लिए पाकिस्तान आ सके। हालांकि, इस बात की संभावना बहुत ही कम है कि भारत चैंपियंस ट्राॅफी के लिए पाकिस्तान दौरे पर जाएगी।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...