
India v Pak (Image Source: Twitter)
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट का हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। ग्रुप ए के इस मैच में जीतने वाली टीम की स्थिति मजबूत हो जाएगी। भारत ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में पांच जून को आयरलैंड को इसी मैदान पर हराया था। वहीं पाकिस्तान को गुरुवार को डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में टी20 विश्व कप के सबसे बड़े उलटफेर में से एक में सहमेजबान अमेरिका ने सुपर ओवर में हराकर चौंका दिया था।
टूर्नामेंट में अब तक हर मैच पर बारिश का खतरा लगातार मंडराता रहा है, खासकर उन मैचों पर जो अमेरिका में खेले जा रहे हैं। ऐसे में फैंस को अब ये चिंता सता रही है कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान न्यूयॉर्क का मौसम कैसा रहेगा। कहीं बारिश इस मैच का मजा किरकिरा तो नहीं कर देगी। तो हम आपको बता दें कि, भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले बड़े मुकाबले में बारिश की कम संभावना है।
IND vs PAK Weather Forecast: भारत-पाकिस्तान मैच पर बारिश का साया
अगर मौसम की भविष्यवाणी पर भरोसा करें, तो रविवार 9 जून को 42% बारिश होने की संभावना है। तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और ह्यूमिडिटी 58% रहेगी। बारिश की वजह से टॉस में देरी हो सकती है, लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक मैच समय पर ही खेला जा सकता है।
न्यूयॉर्क में पहले हुए भारत-आयरलैंड मैच में भारत ने आयरलैंड को सिर्फ 96 रनों पर समेट दिया था। श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच भी कम स्कोर वाला मैच हुआ था, जिससे साफ तौर पर ये पता चलता है कि न्यूयॉर्क की नई पिच गेंदबाजों को मदद कर रही है।
T20 WC 2026: दक्षिण अफ्रीका को बाहर कर पूर्व इंग्लैंड कप्तान ने चुने अपने चार सेमीफाइनलिस्ट
3 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
‘खेलने की भूख बरक़रार है’ – जोस बटलर का इंग्लैंड करियर खत्म करने का कोई प्लान नहीं
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, Eshan Malinga हुए चोटिल

