Skip to main content

ताजा खबर

‘अगर पिच स्लो हुई, तो उन्हें फंसाया जा सकता है’ जारी T20 World Cup के बीच ऑस्ट्रेलिया को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

David Warner (Image Credit- Twitter X)

वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। आकाश को लगता है कि अगर पिच स्लो हुई तो उन्हें फंसाया जा सकता है।

गौरतलब है कि जारी टी20 वर्ल्ड कप में मिचेल मार्श की अगुवाई ऑस्ट्रेलिया एक टी20 मैच ओमान के खिलाफ खेल चुकी है, जिसमें उसे मात्र 39 रनों से जीत हासिल की थी। तो वहीं अब ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप में 8 जून को इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच कींग्सटन ओवल ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेलना है। हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले आकाश चोपड़ा द्वारा दिया गया यह बयान कंगारू टीम की परेशानी बढ़ाता हुआ नजर आ रहा है।

आकाश चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- ऑस्ट्रेलिया टीम की बस एक ही कमजोरी लगती है कि यदि पिच स्लो हुई, तो उन्हें फंसाया जा सकता है। पिछले मैच में विरोधी कप्तान ने भी यही बात कही थी कि उनके पास धीमी पिचों के लिए तकनीक नहीं है। लेकिन बारबाडोस की पिच से गेंद थोड़ा चिपक कर आती है तो वे थोड़ा फंस सकते हैं।

आकाश ने आगे कहा- स्लो पिच के अलावा ऑस्ट्रेलिया में और कोई कमी नजर नहीं आती है। लेकिन अगर पिच स्लो खेली, तो उनके पास स्पिन गेंदबाजी की कमी है, एश्टन एगर और ग्लेन मैक्सवेल के रूप में हो सकता है कि उनके पास क्वालिटी स्पिन गेंदबाजी ना हो।

लेकिन जब आप इस टीम की ताकत के बारे में बात करते हैं, तो वे एक क्वालिटी टीम की तरह दिख रहे हैं। टीम की तेज गेंदबाजी कमाल की है। तेज गेंदबाजी के साथ आपको एडम जंपा के रूप में क्वालिटी स्पिनर मिलता है। ग्लेन मैक्सवेल भी थोड़ी बहुत गेंदबाजी कर सकते हैं?

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...