Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: डेविड वार्नर से उलझना आलोचकों को पड़ गया भारी, अनुभवी बल्लेबाज ने दिया मुंहतोड़ जवाब

टी20 वर्ल्ड कप 2024: डेविड वार्नर से उलझना आलोचकों को पड़ गया भारी, अनुभवी बल्लेबाज ने दिया मुंहतोड़ जवाब

David Warner (Pic Source-Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने उन सभी आलोचकों की शानदार तरीके से बोलती बंद की जिन्होंने उनके स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाया था। बता दें, डेविड वार्नर ने ओमान के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग मैच में 51 गेंदों में 56 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी। उनकी इस पारी की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए।

यही नहीं ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को इस मैच में करारी शिकस्त दी। अब टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 8 जून को बेहतरीन मैच खेलना है और उससे पहले रिपोर्टर से बात करते हुए डेविड वार्नर ने अपना पक्ष रखा। cricket.com.au के मुताबिक डेविड वार्नर ने कहा कि, ‘मैं इन सब बातों को गंभीरता से नहीं लेता हूं। मैं एक कान से सुनकर दूसरे से निकाल देता हूं।

मुझे यह समझ नहीं आता कि हमेशा मुझे ही क्यों टारगेट किया जाता है जबकि टीम में 11 खिलाड़ी और है। मैं सिर्फ मैदान पर उतर कर अपना काम कर रहा हूं। मेरा काम यही है कि मैदान पर रन बनाऊं। लोगों को लगता है कि मैं जिस तरीके से खेल रहा हूं उसकी आलोचना की जानी चाहिए लेकिन सच बताओ तो ऐसे लोगों के लिए मेरे पास कोई भी जवाब नहीं है।’

वेस्टइंडीज की परिस्थिति को लेकर डेविड वार्नर ने दिया बड़ा बयान

डेविड वार्नर ने वेस्टइंडीज की परिस्थिति को लेकर कहा कि, ‘मुझे बिल्कुल भी हैरानी नहीं हो रही है। मैं 2018 में यहां पर CPL खेला है। यहां मैं काफी क्रिकेट खेला है और सब सामान्य है। हां यहां थोड़ी उछाल है जिससे मुझे हैरानी हुई लेकिन उसके लिए आपको स्ट्रेट में टारगेट करना बेहद जरूरी है।’

ऑस्ट्रेलिया टीम का प्रदर्शन आईसीसी इवेंट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी मैच वो जरूर जीतना चाहेंगे। डेविड वार्नर ने ओमान के खिलाफ काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और इंग्लैंड के खिलाफ भी बेहतरीन बल्लेबाज अपने इसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2026: ‘संजू सैमसन टीम में चुने जाने के काफी करीब थे’ – भारतीय ODI टीम के सिलेक्शन पर एबी डी विलियर्स का बड़ा बयान

ENG vs IND 2026: AB de Villiers on India’s ODI squad selection (image via X) एबी डिविलियर्स ने कहा कि संजू सैमसन इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम...

IRE vs IND 1st T20I, Weather Report: बेलफास्ट में मौसम का मिजाज खराब, भारत के पहले टी20 मैच में बारिश बन सकती है विलेन

IRE vs IND, 1st T20I: Rain Threat Looms Over Belfast as India Face Ireland in 1st T20I (image via X) आज (26 जून) बेलफास्ट के स्टॉर्मोंट क्रिकेट ग्राउंड पर भारत...

26 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. Women’s T20 World Cup 2026: बांग्लादेश के खिलाफ पांच विकेट की जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदें जिन्दा रखीं...

आकाश दीप ने क्यों नहीं बुलाए विराट, रोहित और धोनी? शादी के बाद सामने आई दिलचस्प वजह

Akash Deep (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने 24 जून को वाराणसी के एक होटल में अक्षिता राज के साथ शादी रचाई। यह समारोह पूरी तरह...