Skip to main content

ताजा खबर

USA vs PAK: ‘वे क्लब लेवल के खिलाड़ी लग रहे थे’ पाकिस्तान की यूएसए के खिलाफ शर्मनाक हार पर संजय मांजरेकर

USA vs PAK: ‘वे क्लब लेवल के खिलाड़ी लग रहे थे’ पाकिस्तान की यूएसए के खिलाफ शर्मनाक हार पर संजय मांजरेकर

United States vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान और यूएसए (PAK vs USA) के बीच कल 6 जून को जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 11वां मैच डलास के ग्रैंड प्रेरी स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में मेजबान यूएसए ने बड़ा उलटफेर करते हुए, पाकिस्तान के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल की है।

पाकिस्तान की इस हार के बाद उसकी क्रिकेट जगत में काफी आलोचना देखने को मिल रही है। दूसरी ओर, अब पाक टीम की इस हार पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) का बड़ा बयान सामने आया है। मांजरेकर का कहना है कि इस मैच में पाक टीम के खिलाड़ी किसी क्लब क्रिकेट के लेवल जैसे खिलाड़ी लग रहे थे।

पाकिस्तान की हार पर संजय मांजरेकर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि पाकिस्तान की यूएसए के खिलाफ हार के बाद संजय मांजरेकर ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा- जहां तक इंटरनेशनल क्रिकेट का सवाल है, तो यूएसए जैसी टीम इस जीत के बाद माउंट एवरेस्ट पर पहुंच गई है, और पाकिस्तान अपने खेल के निचले स्तर पर पहुंच गई है। मैंने इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम का खराब प्रदर्शन नहीं देखा है, पर ये सिर्फ हार की बात नहीं है।

मांजरेकर ने आगे कहा- सुपर ओवर में मोहम्मद आमिर पर दबाव था, और इसकी वजह से मिसफील्ड हो गई। यह देखकर मुझे दुख होता है कि जब मैं पाकिस्तान के खिलाफ खेला था, तो वे वर्ल्ड चैंपियन थे, लेकिन अब वे अपने खेल के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं।

पिछले कुछ वर्षों से उनके क्रिकेट में गिरावट देखने को मिली है। पाकिस्तान टीम का परेशान होना, अपने आप में ही एक अलग कहानी है। पाकिस्तान ने आज जिस स्तर की क्रिकेट खेली है, वह क्लब लेवल के खिलाड़ियों की तरह दिखती है। मेरे मन में वास्तव में पाकिस्तान के प्रति सम्मान खत्म हो गया है।

আরো ताजा खबर

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच मां का फोन आते ही रुके नीतीश कुमार रेड्डी, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के बाद एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल...

IND vs AFG: धवन-कोहली को पीछे छोड़ शुभमन गिल ने बनाया रिकाॅर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में, कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इतिहास रचते हुए भारतीय टीम के लिए...

INDW vs PAKW: महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना पाकिस्तान से, पिच रिपोर्ट, मौसम का मिजाज व संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानें 

India Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) 12 जून से आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के जारी 10वें सीजन में अभी...

ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग

Kane Williamson (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा, जब अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 12 जून को...