Skip to main content

ताजा खबर

BCCI ने बड़े बदलावों के साथ की घरेलू सीजन के शेड्यूल की घोषणा, इस टूर्नामेंट से टॉस को हटाया

BCCI Logo (Photo Source: X/Twitter)

बीसीसीआई ने गुरुवार को आगामी 2024/25 सीजन के लिए पुरुषों और महिलाओं के घरेलू टूर्नामेंट के शेड्यूल की घोषणा की। इस सीजन फैंस को घरेलू क्रिकेट में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। रणजी ट्रॉफी का आयोजन दो फेज में किया जाएगा, इसका लीग चरण अक्टूबर में और नॉकआउट फरवरी में होगा।

डोमेस्टिक सीजन की शुरुआत 5 सितंबर को प्रतिष्ठित रेड-बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट, दलीप ट्रॉफी के साथ होगी। इसके बाद अक्टूबर में ईरानी ट्रॉफी होगी। वहीं लिमिटेड ओवर क्रिकेट की शुरुआत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से होगी, जो 23 नवंबर से शुरू होगी। इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी होगी, जो 21 दिसंबर से शुरू होगी। वहीं देवधर ट्रॉफी को शेड्यूल से एक बार फिर हटा दिया गया है, जिसे चार साल के अंतराल के बाद पिछली बार जोड़ा गया था।

BCCI ने सीके नायडू ट्रॉफी से टॉस को हटाया

वहीं घरेलू सीजन में बदलावों की बात करें तो BCCI ने सीके नायडू ट्रॉफी के लिए एक नया बदलाव प्रस्तावित किया गया है, जिसमें टॉस को समाप्त किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में टॉस के बजाय, मेहमान टीम को पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने का विशेषाधिकार होगा।

इसको लेकर BCCI ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि, “घरेलू सत्र 2024-25 की सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई है, जिसमें खिलाड़ियों की भलाई को प्राथमिकता देते हुए घरेलू क्रिकेट के मूल को मजबूत करने के लिए कई कारकों को ध्यान में रखा गया है।”

इसके अलावा महिलाओं का घरेलू सीजन 17 अक्टूबर को सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के साथ शुरू होगा। नॉकआउट राउंड 6 नवंबर से शुरू होंगे। इसके बाद 17 नवंबर से 27 नवंबर तक सीनियर महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी खेली जाएगी। सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी 4 से 30 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी जबकि मल्टी डे चैलेंजर ट्रॉफी 18 मार्च से 1 अप्रैल तक खेली जाएगी।

আরো ताजा खबर

Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’

Harbhajan Singh (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने वनडे क्रिकेट की मौजूदा स्थिति को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने...

Mitchell Starc ने रचा इतिहास, बने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज

Mitchell Starc (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 13 अगस्त 2026 को टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन...

13 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. SL vs IND 2026: गॉल टेस्ट के लिए कौन होने चाहिए भारत के 5 गेंदबाज? जाने यहां SL vs IND: जब भारत ऐतिहासिक...

‘लेफ्ट-आर्म पेसर्स’ का दबदबा: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

most wickets by left-arm bowlers across Tests, ODIs and T20Is (image via X) आम तौर पर देखा गया है की बाएं हाथ के गेंदबाजों को क्रिकेट में एक स्वाभाविक फायदा...