Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: USA के गेंदबाजों ने पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को किया पूरी तरह से तहस-नहस

टी20 वर्ल्ड कप 2024: USA के गेंदबाजों ने पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को किया पूरी तरह से तहस-नहस

USA vs PAK (Pic Source-X)

इस समय आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला USA और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में USA ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मेजबान का यह फैसला अभी तक काफी सही साबित हुआ है और पाकिस्तान ने अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट महज 5 ओवर के भीतर ही खो दिए हैं।

पाकिस्तान टीम का टॉप ऑर्डर USA के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे। मोहम्मद रिजवान ने मेजबान के खिलाफ सिर्फ 9 रन बनाए, जबकि उस्मान खान तीन रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। फखर ज़मान ने 11 रनों की पारी खेली। यह तीनों ही खिलाड़ी बड़ा शॉट खेलने में अपना विकेट खो बैठे।

बता दें, यह पाकिस्तान का इस सीजन का पहला मैच है। USA की बात की जाए तो उन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले मैच में कनाडा को 7 विकेट से हराया था। फिलहाल पाकिस्तान के पास ऐसे कई और खिलाड़ी हैं जो अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा सकते हैं। अभी तक USA की ओर से Nosthush Kenjige, Saurabh Netravalkar और अली खान ने एक-एक विकेट अपने नाम किया है। पाकिस्तान का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से टी20 प्रारूप में काफी निराशाजनक रहा है। हालांकि, अगर उन्हें इस मैच को अपने नाम करना है तो यहां से अच्छी बल्लेबाजी करनी बेहद जरूरी है।

पाकिस्तान की USA के खिलाफ निराशाजनक शुरुआत

USA के खिलाफ पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब हुई है। हालांकि, बाबर आजम और शादाब खान से पाकिस्तान टीम को काफी उम्मीदें होंगी। USA के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी समय काफी अच्छे फॉर्म में है और वो इस मुकाबले में पाकिस्तान के ऊपर दबाव जरुर डालना चाहेंगे।

पाकिस्तान टीम की बात की जाए तो यह उनके इस सीजन का पहला मैच है और वो इसकी शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगे। भले ही पाकिस्तान के तीन विकेट गिर गए हैं लेकिन टीम इस समय काफी अच्छी स्थिति में है और वो मेजबान के खिलाफ बड़ा स्कोर जरूर बनना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

26 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IRE vs IND 1st T20I, Weather Report: बेलफास्ट में मौसम का मिजाज खराब, भारत के पहले टी20 मैच में बारिश बन सकती...

IPL 2027: हार्दिक पंड्या के बदले निकोलस पूरन! आकाश चोपड़ा ने मुंबई और लखनऊ के बीच बताई बड़ी डील

Aakash Chopra Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर और...

SM Trends: 26 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 15 साल के शानदार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आयरलैंड के खिलाफ टी20आई सीरीज से पहले बेलफास्ट, आयरलैंड में सीनियर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के...

‘क्या इतनी जल्दी इसकी जरूरत है?’ – वैभव सूर्यवंशी के आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू पर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

Aakash Chopra on whether Vaibhav Sooryavanshi deserves to make his debut against Ireland (image via X) आयरलैंड के खिलाफ शुक्रवार (26 जून) को होने वाले टी20आई मैच से पहले, सबसे...