Skip to main content

ताजा खबर

न्यूयॉर्क से मैचों के शिफ्ट करने पर ICC की ओर से आया बड़ा अपडेट, पिच को लेकर उठ रहे लगातार सवाल

न्यूयॉर्क से मैचों के शिफ्ट करने पर ICC की ओर से आया बड़ा अपडेट, पिच को लेकर उठ रहे लगातार सवाल

Rohit Sharma and Rahul Dravid (Photo Source: X)

वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन हो रहा है, जहां अब तक 10 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें से कुछ मुकाबले न्यूयॉर्क में खेले गए। हालांकि, न्यूयॉर्क की पिचों को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। कई दिग्गजों व क्रिकेट विशेषज्ञों ने पिच की गंभीर आलोचना की है।

वहीं न्यूयॉर्क की पिच को लेकर हो उठ रहे सवालों के बावजूद आईसीसी ने पुष्टि की है कि न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम से किसी भी टी-20 विश्व कप मैच को स्थानांतरित नहीं किया जाएगा।

आपको बता दें कि इस वेन्यू पर हुए मैचों के बाद गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। सोमवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका की टीम सिर्फ 77 रनों पर सिमट गई थी। वहीं बुधवार को भारत के खिलाफ आयरलैंड की टीम 96 रनों पर ढेर हो गई। इन घटनाओं ने ड्रॉप-इन पिचों की अप्रत्याशित प्रकृति के बारे में डर पैदा कर दिया है।

भारत ने खिलाड़ियों के सुरक्षा को लेकर व्यक्त की चिंता

अब बीबीसी स्पोर्ट की एक रिपोर्ट सामने आई है जिसके अनुसार, भारत ने असमान उछाल और पिच की असंगत प्रकृति के कारण खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। विशेषकर भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले यह चिंता जताई है। इस मुकाबले को देखने के लिए 32 हजार से अधिक दर्शकों के आने की उम्मीद है।

रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी पिछले मैचों के डाटा का एनालिसिस कर रहा है, ताकि आगे कोई समस्या आए तो उसका समाधान किया जा सके। उन्होंने ये भी कहा है कि न्यूयॉर्क में होने वाले मैचों को फ्लोरिडा या टेक्सास जैसे वेन्यू पर स्थानांतरित करने की कोई आकस्मिक योजना नहीं है। भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए एक अप्रयुक्त किए गए पिच को रिजर्व किया गया है, मैच से पहले अन्य पिचों के प्रदर्शन के आधार पर इसे बदलने का विकल्प है।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...