Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाकी मुकाबलों में भी रोहित और विराट को ही ओपनिंग करनी चाहिए: पीयूष चावला

Rohit Sharma-Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

दिग्गज स्पिनर पीयूष चावला का मानना है कि भले ही आयरलैंड के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा का ओपनिंग कॉन्बिनेशन सफल साबित नहीं हुआ था लेकिन इन दोनों को ही आगामी मुकाबलों में भारतीय टीम की ओपनिंग करनी चाहिए। बता दें, आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 16 गेंदों में 22 रनों की साझेदारी की थी।

विराट कोहली आयरलैंड के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे थे और एक रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए थे। न्यूयॉर्क की पिच में गेंदबाजों को काफी मदद मिली थी और बल्लेबाजों को परेशान होते हुए देखा गया था। इस मैच के बाद कई लोगों का यह मानना है कि विराट कोहली को नंबर तीन पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए। हालांकि पीयूष चावला को यह बात बिल्कुल भी सही नहीं लग रही है।

मैच खत्म होने के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर पीयूष चावला ने कहा कि, ‘यह दोनों ही खिलाड़ी काफी अनुभवी है और पहले भी जब इन दोनों ने ओपनिंग की है तब काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। आप एक मैच को देखकर ऐसा नहीं कह सकते हैं कि यह काम नहीं कर रहा है। जब टीम का चयन हुआ था तब से मैं यही कांबिनेशन चाहता था और ऐसा ही हुआ।’

रोहित शर्मा और ऋषभ पंत ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की: पीयूष चावला

पीयूष चावला ने आगे कहा कि, ‘इस पिच में बल्लेबाजी करना इतना आसान नहीं था लेकिन रोहित और ऋषभ पंत ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। इतनी मुश्किल पिच पर भी रोहित और ऋषभ ने काफी आसानी से रन बनाए। यह देखकर मुझे सच में काफी अच्छा लगा।’

भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराया था। अब भारत को अपना अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को न्यूयॉर्क में खेलना है। आगामी मैच में भी भारतीय टीम के खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे। हार्दिक पांड्या ने आयरलैंड के खिलाफ तीन विकेट झटके थे जबकि रोहित शर्मा ने 52* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। ऋषभ पंत ने भी 36* रनों का योगदान दिया था।

আরো ताजा खबर

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...

Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप

T20 World Cup 2026: The White Ferns announced a 15-member squad (image via X) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि टीम की तीन सबसे मशहूर...

29 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (28 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर इस सीजन की उनकी पहली हार दी मंगलवार,...