
New York pitch (Pic Source-X)
वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन हो रहा है, जहां अब तक 10 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें से कुछ मुकाबले न्यूयॉर्क में खेले गए। हालांकि, न्यूयॉर्क की पिचों को लेकर काफी हो हल्ला मचा हुआ है। कई दिग्गजों व क्रिकेट विशेषज्ञों ने पिच की आलोचना की है। वहीं इसमें एक नाम और जुड़ गया है और वो हैं पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान।
इरफान पठान ने भारत बनाम आयरलैंड मैच के बाद पिच की आलोचना करते हुए इसे खिलाड़ियों के लिए असुरक्षित बताया है। बता दें कि नसाउ काउंटी स्टेडियम में खेले गए दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका मैच के बाद इसकी आलोचना शुरू हो गई। वह मुकाबला लो स्कोरिंग हुआ और पिच से असमान उछाल देखने को मिला। ऐसा ही बुधवार को भी देखने को मिला और लो स्कोरिंग मैच रहा।
मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड को सिर्फ 96 रनों पर ढेर कर दिया। वहीं इसके जवाब में भारत ने 12.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ शानदार पारी खेली, लेकिन अर्धशतक लगाने के बाद वह रिटायर हर्ट हो गए। वहीं ऋषभ पंत ने भी कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने नाबाद 36 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई।
जानिए न्यूयॉर्क की पिच को लेकर क्या बोले इरफान पठान
मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर बोलते हुए इरफान पठान ने कहा कि अगर भारत में इसी तरह की पिच का इस्तेमाल किया जाता, तो बहुत लंबे समय तक वहां कोई मैच नहीं खेला जाता। उन्होंने पिच को अच्छा नहीं बताया।
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने कहा कि देखिए, हम निश्चित रूप से अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देना चाहते हैं, लेकिन यह पिच खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित नहीं है। अगर हमारे पास भारत जैसी पिच होती, तो वहां बहुत लंबे समय तक कोई मैच दोबारा नहीं खेला जाता। यह पिच निश्चित रूप से अच्छी नहीं है। मेरा मतलब है कि हम यहां वर्ल्ड कप के बारे में बात कर रहे हैं, द्विपक्षीय सीरीज के बारे में भी नहीं।
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी नहीं करना चाहते अक्षर पटेल, केएल राहुल बन सकते हैं विकल्प – आकाश चोपड़ा
IND vs NZ 4th ODI: फ्री में कैसे देखें न्यूजीलैंड बनाम भारत चौथा वनडे मैच?
12 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स खेमे में हलचल, कप्तानी छोड़ सकते हैं अक्षर पटेल

