Skip to main content

ताजा खबर

Virat Kohli while chasing in T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में चेज के दौरान विराट कोहली के आंकड़ें

India vs Pakistan in 2021 T20 World Cup (Photo Source: Twitter)

Virat Kohli while chasing in T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 9 जून को खेला जाएगा। पिछली बार जब टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) आमने-सामने थे तो लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली की शानदार पारी के दम पर टीम इंडिया ने नामुमकिन मैच जीता था।

विराट कोहली को क्रिकेट का चेज मास्टर कहा जाता है। सिर्फ वनडे फॉर्मेट में नहीं बल्कि टी20 फॉर्मेट में भी कोहली ने जिस तरह की बल्लेबाजी की है उन्होंने बड़े कीर्तिमान हासिल किए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में कोहली के नाम एक संस्करण में 81.5 की शानदार औसत से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है और उसे आज तक कोई तोड़ नहीं पाया है।

Most Runs in T20 World Cups की लिस्ट में नंबर 1 हैं विराट कोहली

विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 26 पारियों में 1142 रन बनाए हैं। महेला जयवर्धने के बाद कोहली ही ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 1000 रनों का आंकड़ा पार किया है। इन 26 पारियों में कोहली ने 14 अर्धशतक जड़े हैं, हालांकि उनके बल्ले से टी20 वर्ल्ड कप में एक भी शतक नहीं आया है।

Virat Kohli Chasing stats: चेज के दौरान विराट कोहली के आंकड़ें

विराट कोहली को चेज करना बहुत पसंद करते हैं। कोहली क्रिकेट इतिहास के Best Chasers में से एक हैं। यह आपको उनके आंकड़ें देखकर समझ आएगा की कोहली को चेज मास्टर क्यों कहा जाता है। आइए देखें टी20 वर्ल्ड कप में चेज करते हुए विराट कोहली के शानदार आंकड़ें-

Virat Kohli while chasing in T20 World Cup

Runs (कितने रन बनाए) Opposition (किस टीम के खिलाफ)  Year (साल) 
78*(61) पाकिस्तान (Pakistan) 2012
36*(32) पाकिस्तान (Pakistan) 2014
54(41) वेस्टइंडीज (West Indies) 2014
57*(50) बांग्लादेश (Bangladesh) 2014
72*(44) साउथ अफ्रीका (South Africa) 2014 (semifinal)
23(27) न्यूजीलैंड (New Zealand) 2016
55*(37) पाकिस्तान (Pakistan) 2016
82*(51) ऑस्ट्रेलिया (Australia) 2016
2*(2) स्कॉटलैंड (Scotland) 2021
82*(53) पाकिस्तान (Pakistan) 2022
1(5) आयरलैंड (Ireland) 2024

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...