Skip to main content

ताजा खबर

“मैच से पहले होटल में ही…”- IND vs PAK गेम को लेकर उपकप्तान Hardik Pandya ने दिया बड़ा बयान

“मैच से पहले होटल में ही…”- IND vs PAK गेम को लेकर उपकप्तान Hardik Pandya ने दिया बड़ा बयान

Hardik Pandya (Photo Source: X/Twitter)

T20 World Cup 2024: आयरलैंड को पहले मैच में हराकर टीम इंडिया ने टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत कर दी है। उपकप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का प्रदर्शन आयरलैंड के खिलाफ शानदार था। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पैल में 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए, और विरोधी टीम को 96 रनों पर ऑलआउट करने में बड़ी भूमिका निभाई। टूर्नामेंट के ओपनर गेम में टीम के प्रदर्शन और खासकर गेंदबाजी यूनिट के प्रदर्शन से हार्दिक काफी ज्यादा खुश है।

आयरलैंड के खिलाफ मैच के बाद हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टीम की जीत और अपनी तैयारियों को लेकर बातें की है। साथ ही उन्होंने आगामी भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर भी लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

मेहनत करने के बाद सफलता मिलती है तो अच्छा लगता है- Hardik Pandya

बीसीसीआई द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया गया है। जिसमें हार्दिक पांड्या अपने ऊपर किस तरह से काम करें, उसे लेकर उन्होंने खुलासा किया है। हार्दिक ने वीडियो में बात करते हुए बताया,

टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत करके अच्छा लग रहा है। रिद्दम के लिए यह जीत बहुत जरूरी थी, क्योंकि एक बार टूर्नामेंट जब शुरू होता है तो यह चलता ही रहता है। जब आप मेहनत करते हो और सफलता मिलती है, तो बहुत अच्छा लगता है। और यहां (न्यूयॉर्क) खेलने में काफी मजा भी रहा है। अपने ऊपर काम करना चाहिए, अपने आप को पहचानो और बैक करो। 30 साल के हार्दिक का काम 16 साल के हार्दिक की तुलना में बहुत आसान है। स्किलसेट पर काम करना चाहिए, इसलिए अभ्यास में मैं काफी ओवर फेंक रहा हूं, और बल्लेबाजी करते हुए काफी गेंदें खेल रहा हूं।

हमारी गेंदबाजी यूनिट बहुत मजबूत है- हार्दिक

भारतीय उपकप्तान हार्दिक पांड्या भारतीय गेंदबाजी यूनिट की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। आयरलैंड के खिलाफ जिस तरह ने खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की, उससे वो काफी ज्यादा गर्व महसूस कर रहे हैं।

आज हमें बताया गया कि ग्रुप के अंदर में 892 टी20 गेम्स है, और यह बहुत ज्यादा है। मुझे लगता है कि हमारे पास काफी ज्यादा अनुभव है। और खासकर गेंदबाजी में, जसप्रीत बुमराह नंबर-1 तेज गेंदबाज है। सिराज अच्छे फॉर्म में हैं। अर्शदीप जिन्होंने पिछले दो वर्ल्ड कप में बहुत अच्छा खेला है, और वह धीरे-धीरे बेहतर बनता जा रहा है। हमारी गेंदबाजी यूनिट बहुत मजबूत है। आज विकेट ने भी हमारी काफी मदद की है। आज जिस तरह से हमने गेंदबाजी की है, उससे मैं बहुत खुश हूं।

भारत-पाकिस्तान मैच रोमांचक होता है- Hardik Pandya

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का चर्चित मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला है। पूरी दुनिया इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रही है। वीडियो के अंत में हार्दिक पांड्या ने मैच के बारे में बात करते हुए कहा,

भारत-पाकिस्तान का मैच काफी रोमांचक होता है, चारों तरफ फैंस के चियर्स, और इमोशंस रहते हैं। मैच से पहले होटल में ही लगने लगेगा कि इंडिया vs पाकिस्तान मैच है। हमें अनुशासन और एकजुट होकर खेलना होगा, और फिर से हमारे लिए एक अच्छा दिन होगा।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...