Skip to main content

ताजा खबर

“मुझे लगता है कि पिच…”, न्यूयॉर्क की पिच पर भड़के रोहित शर्मा, पाकिस्तान से कहीं हार न जाए मैच?

“मुझे लगता है कि पिच…”, न्यूयॉर्क की पिच पर भड़के रोहित शर्मा, पाकिस्तान से कहीं हार न जाए मैच?

Drop In Pitch (Photo Source X) (1)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज कर रहे हैं। भारत ने आयरलैंड को हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत से की है। बुधवार को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में हुए मैच में ताकतवर भारत ने कमजोर आयरलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पिच को लेकर निराशा जताई। उन्होंने न्यूयॉर्क की ‘ड्रॉप इन पिच’ को लेकर नाराजगी जताई है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 16 ओवर में 96 रन पर ढेर हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने 12.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले मैच में भारतीय टीम ने आयरलैंड को आठ विकेट से हराया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने 37 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 52 रन बना।  हालांकि, इस मैच के दौरान भारत के कप्तान ‘रिटायर्ड हर्ट’ हो गए थे।

न्यूयॉर्क की पिच पर भड़के रोहित शर्मा

मैच के बाद रोहित ने कहा, ”नया मैदान, नया वेन्यू और हम देखना चाहते थे कि यहां खेलकर कैसा लगता है। मुझे लगता है कि पिच अभी जमी नहीं है और गेंदबाजों की काफी मदद कर रही थी। ऐसे में अपने बेसिक्स पर डटे रहना और टेस्ट मैच गेंदबाजी को याद रखना जरूरी था”

हम टीम की जरूरतों के अनुसार बदलाव करेंगे

अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी की सराहना करते हुए रोहित शर्मा ने कहा, “अर्शदीप दाहिने हाथ के बल्लेबाजों के सामने गेंद को स्विंग कराके लय बनाने में माहिर है । मुझे नहीं लगता कि ऐसे मैदान पर चार स्पिनरों को उतारा जा सकता है । अगर हालात तेज गेंदबाजों के मददगार है तो वे ही खेलेंगे। स्पिनर टूर्नामेंट में बाद में अपना काम करेंगे । हम टीम की जरूरतों के हिसाब से बदलाव करेंगे।”

भारत का अगला मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ है। ऐसे में पिच की यह स्थिति टीम इंडिया की हार का कारण न बना जाए ये सवाल फैंस के मन में है।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: एकतरफा मुकाबले में अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से दी करारी शिकस्त 

Afghanistan vs Canada (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 39वां मैच आज 19 फरवरी, गुरूवार को अफगानिस्तान और कनाडा के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम...

T20 WC 2026, AFG vs CAN: इब्राहिम जादरान को उनकी शानदार 95 रनों की नाबाद पारी के लिए मिला POTM अवॉर्ड

AFG vs CAN: Ibrahim Zadran (image via JioHotstar) अफगानिस्तान ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के मैच में कनाडा को 82 रन से हराकर शानदार प्रदर्शन किया और 20 ओवर...

T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान बनाम कनाडा मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 WC 2026, AFG vs CAN (image via getty) अफगानिस्तान ने गुरुवार, 19 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर...

T20 WC 2026: कनाडा को 82 रनों से हराकर ग्रुप D में तीसरे नंबर पर रही अफगानिस्तान, देखें मैच 39 के बाद ताजा पाॅइंट्स टेबल

Afghanistan (Image Credit- Twitter X) कनाडा के खिलाफ जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में 82 रनों से जीत दर्ज कर, टूर्नामेंट को एक...