Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: मैच भले टीम इंडिया ने जीता हो, लेकिन दिल तो ऋषभ पंत के इस reverse lap shot ने जीता, आपने देखा क्या

VIDEO मैच भले टीम इंडिया ने जीता हो लेकिन दिल तो ऋषभ पंत के इस reverse lap shot ने जीता आपने देखा क्या

Rishabh Pant (Photo Source: ICC/Insta)

कल (5 जून) न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया ने अपने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 अभियान का आगाज आयरलैंड के खिलाफ मैच से किया। इस मैच में टीम इंडिया ने सभी डिपार्टमेंट में अच्छा प्रदर्शन किया। पहले गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड को 96 रनों पर ऑलआउट कर दिया। उसके बाद बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई।

इस मैच में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक ऐसा शॉट खेला जिसे देखकर पहले तो सब लोग हैरान रह गए। वहीं उसके बाद अब हर कोई ऋषभ पंत के उस शॉट को जमकर तारीफ कर रहा है। ऋषभ पंत ने रिवर्स स्कूप शॉट लगाते हुए विकेट कीपर के ऊपर से छक्का लगाया और टीम को जीत दिलाई। पंत का ये देखने में यह शॉट जितना आसान लगता है, असल में उतना है नहीं।

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब ऋषभ पंत ने कुछ इस तरह के शॉट्स खेले हों। इससे पहले भी वो इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और जेम्स एंडरसन के खिलाफ कुछ इस तरह के शॉट्स खेल पहले भी दुनिया को हैरान कर चुके हैं।

यहां देखिए ऋषभ पंत का वोreverse lap shot

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC Hindi (@icchindiofficial)

A post shared by ICC Hindi (@icchindiofficial)

बात मुकाबले की करें तो, भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। कप्तान रोहित शर्मा चाहते थे कि टीम के खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा समय मैदान पर बिताए। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 16 ओवर में ही भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ ऑलआउट हो गई। आयरलैंड मात्र 96 रनों पर ढेर हो गया था। हार्दिक पांड्या टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 3 विकेट चटकाए, वहीं अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को 2-2 सफलताएं मिली।

97 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 12.2 ओवर में ही जीत दर्ज की। रोहित शर्मा ने 52 रनों की पारी खेली, वहीं नंबर-3 पर उतरे ऋषभ पंत ने नाबाद 36 रन बनाए। टीम इंडिया का अगला मुकाबला अब पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को इसी मैदान पर होगा। वहां भी टीम इंडिया इस जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

‘क्या इतनी जल्दी इसकी जरूरत है?’ – वैभव सूर्यवंशी के आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू पर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

Aakash Chopra on whether Vaibhav Sooryavanshi deserves to make his debut against Ireland (image via X) आयरलैंड के खिलाफ शुक्रवार (26 जून) को होने वाले टी20आई मैच से पहले, सबसे...

भारतीय सीनियर टीम के साथ वैभव सूर्यवंशी का पहला नेट सेशन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत और आयरलैंड के बीच शुक्रवार, 26 जून को बेलफास्ट में खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले से पहले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी...

ब्रिटिश नागरिकता मिलते ही मोहम्मद आमिर घरेलू खिलाड़ी के रूप में नॉट्स आउटलॉज में हुए शामिल

Mohammad Amir joins Notts Outlaws as domestic player after acquiring British citizenship (imae via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर 2026 वाइटैलिटी ब्लास्ट के बचे हुए मैचों के...

ENG vs IND 2026: ‘संजू सैमसन टीम में चुने जाने के काफी करीब थे’ – भारतीय ODI टीम के सिलेक्शन पर एबी डी विलियर्स का बड़ा बयान

ENG vs IND 2026: AB de Villiers on India’s ODI squad selection (image via X) एबी डिविलियर्स ने कहा कि संजू सैमसन इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम...