Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: भारत के खिलाफ मैच से पहले ही काफी डर गए हैं पॉल स्टर्लिंग, आयरिश कप्तान ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

टी20 वर्ल्ड कप 2024 भारत के खिलाफ मैच से पहले ही काफी डर गए हैं पॉल स्टर्लिंग आयरिश कप्तान ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

Paul Stirling. (Image Source: Cricket Ireland X)

5 जून को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का बेहतरीन मुकाबला भारत और आयरलैंड के बीच न्यूयॉर्क में खेला जाना है। तमाम क्रिकेट फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस मैच से पहले आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने भारतीय टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। पॉल स्टर्लिंग ने भारतीय टीम की जमकर प्रशंसा की है।

बता दें, अभी तक इन दोनों टीमों के बीच खेले गए टी20 में मुकाबले में आयरलैंड ने एक बार भी भारत को नहीं हराया है। टी20 प्रारूप में इन दोनों टीमों के बीच आठ मैच खेले गए हैं इसमें से 7 में भारत ने जीत दर्ज की है जबकि एक नो-रिजल्ट रहा है। अब आगामी मैच में भी भारतीय टीम जीत दर्ज जरूर करना चाहेगी। वहीं आयरलैंड टीम इस रिकॉर्ड को पूरी तरह से तोड़ना चाहेगी।

मैच से पहले रिपोर्टर से बात करते हुए आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने कहा कि, ‘भारत काफी मुश्किल चुनौती है। उनके पास टॉप के गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों है। यही नहीं सभी खिलाड़ी आईपीएल से वापस आए हैं और हमें पता है कि उनके क्रिकेट का स्टैंडर्ड काफी ऊपर है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि क्या होगा लेकिन हम उनके खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगे।’

चार मजबूत टीमों के खिलाफ काम पूरा करना बहुत ही मुश्किल होगा: पॉल स्टर्लिंग

भारत के खिलाफ मैच के बाद आयरलैंड को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलना है। इसके बाद टीम USA के खिलाफ मैच खेलेगी और फिर टीम बांग्लादेश को भी मात जरूर देना चाहेगी। पॉल स्टर्लिंग ने आगे कहा कि, ‘टॉप 4 टीमों के खिलाफ जीतना इतना आसान नहीं होगा। भारतीय टीम सभी से काफी मजबूत है पर हमें उनके खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

USA और कनाडा के बीच भी काफी अच्छा मैच खेला गया था। USA ने टी20 सीरीज में बांग्लादेश को हराया था और यह हम कह सकते हैं कि कोई भी टीम को हराना इतना मुश्किल नहीं होता है बस हमें साथ मिलकर अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है।’

ये भी चेक करें:- Match-8, IND vs IRE Match Prediction

আরো ताजा खबर

RR vs GT, Top 10 Memes: राजस्थान बनाम गुजरात मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, RR vs GT: top 10 memes (image via X) गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को पछाड़ते हुए, शनिवार (9 मई) को जयपुर में हुए आईपीएल 2026 के मुकाबले...

IPL 2026: एकतरफा मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान राॅयल्स को 77 रनों से हराया, पढ़ें मैच रिपोर्ट

Rashid Khan (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी सीजन का 52वां मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला गया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए...

IPL 2026: पूर्व भारतीय सेलेक्टर का बड़ा बयान, कहा ‘ट्रिस्टन स्टब्स ओवररेटेड खिलाड़ी हैं’

Kris Srikkanth (Image credit Twitter – X) दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली करारी हार के बाद, टीम की बल्लेबाजी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पूर्व भारतीय...

पाकिस्तान XI में रोहित शर्मा का नाम, ब्रॉडकास्टर की गलती से इंटरनेट पर मचा हंगामा, देखें वीडियो!

Rohit Sharma “Captains” Pakistan? Broadcaster’s Blunder Goes Viral During BAN vs PAK Test (image via X) ढाका में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच देख रहे फैंस को...