Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: जोस बटलर से उलझना पत्रकार को पड़ गया भारी, इंग्लिश कप्तान ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Jos Buttler (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड का प्रदर्शन आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में काफी खराब रहा था। टीम अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही थी और इसी वजह से वो टॉप 4 में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई। हालांकि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

बता दें, इंग्लैंड ने 2019 वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप 2022 को अपने नाम किया है। अब जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड 2024 सीजन में भी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेगी। हाल ही में जोस बटलर से यह सवाल पूछा गया क्या टीम अपने टाइटल को डिफेंड कर पाएगी या नहीं? इस सवाल को लेकर इंग्लिश कप्तान ने अपना पक्ष रखा। इंग्लैंड को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का अपना पहला मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ आज यानी 4 जून को खेलना है।

Inews के मुताबिक जोस बटलर ने पत्रकार को जवाब देते हुए कहा कि, ‘हम किसी चीज को भी डिफेंड नहीं करना चाह रहे हैं। यह मैंने पहले भी बहुत बार कह दिया है कि हम अपने आप को डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में नहीं देखते हैं। मैं सिर्फ इस टूर्नामेंट पर फोकस कर रहा हूं और इसके लिए काफी उत्साहित भी हूं। टीम काफी अच्छे स्पॉट में है और यही मेरे लिए सबसे बड़ी बात है। मैं अपनी टीम के बारे में कुछ भी नहीं बताना चाहूंगा लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि हम इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।’

खेल से पहले ज्यादा योजना बनाना सही नहीं है: जोस बटलर

इंग्लिश कप्तान ने आगे कहा कि, ‘हम यह बिल्कुल भी नहीं करना चाह रहे हैं कि खेल से पहले इसे खेले। मुकाबले से पहले योजना बनाना सही नहीं होगा क्योंकि पिच की परिस्थिति हर जगह की अलग होगी। हमारी टीम सभी चुनौतियों के लिए पूरी तरह से तैयार है।’

इंग्लैंड टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में टी20 फॉर्मेट में काफी अच्छा रहा है। यही नहीं जोफ्रा आर्चर के आने के बाद टीम अब और भी मजबूत हो गई है। इंग्लैंड के पास कई मैच विनिंग खिलाड़ी है। फिलहाल टीम का सबसे पहला लक्ष्य यही होगा कि वो सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करें। स्कॉटलैंड के खिलाफ टीम बड़े अंतर से जीत दर्ज जरूर करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

IND vs SL Tests 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज का...

ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच का पद छोड़ने पर निराशा जताई है। ऑस्ट्रेलिया के...

ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो 

Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...

WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

India WTC Final 2027 (Image credit Twitter – X) भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। शुरुआती नौ टेस्ट मैचों में चार...