Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा और विराट कोहली को देखकर आप खुद काफी प्रेरित होते हैं: संजू सैमसन

रोहित शर्मा और विराट कोहली को देखकर आप खुद काफी प्रेरित होते हैं: संजू सैमसन

Sanju Samson. (Images Source: BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से संजू सैमसन ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। संजू सैमसन ने आईपीएल 2024 में 16 मैच में 531 रन बनाए थे और शानदार खिलाड़ी ऑरेंज कैप की लिस्ट में पांचवें पायदान पर थे। उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से ही संजू सैमसन को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भारतीय टीम में शामिल किया गया।

इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की भारतीय टीम के चयन से पहले काफी बातचीत हो रही थी कि आखिर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम में किसे शामिल किया जाएगा क्योंकि ऐसे कई खिलाड़ी थे जिन्होंने आईपीएल 2024 में सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि विकेटकीपिंग से भी अपनी छाप छोड़ी थी। हालांकि संजू सैमसन और ऋषभ पंत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भारतीय टीम में शामिल किया गया। हाल ही में संजू सैमसन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया। उनके मुताबिक रोहित और विराट के टीम में रहने से उन सभी खिलाड़ियों को काफी प्रोत्साहन मिलता है।

संजू सैमसन ने बीसीसीआई को बताया कि, ‘जब से मैं USA पहुंचा हूं आईपीएल मेरे दिमाग से पूरी तरह से निकल चुका है। यह एक अलग ही स्टेज है और मैं खुद से कह रहा हूं कि आप ऐसी जगह पर हैं जहां पर पहुंचने के लिए लोग सपने देखते हैं। मैंने खुद से यह कहा कि अब मुझे ऐसा क्या करना चाहिए? मुझे जिम सेशन जाना चाहिए या रिकवरी करने के लिए कुछ और करना चाहिए।

मानसिक रूप से मैं खुद को प्रेरित नहीं कर सकता हूं। सब चीज खुद ही होगी। हालांकि जब आपके साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली रहते हैं तब चीज़ें अपने आप काफी सकारात्मक हो जाती हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा आपको काफी प्रेरित करते हैं। इसके बाद आप पीछे मुड़कर बिल्कुल भी नहीं देखना चाहते हैं।’

बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मैच में संजू सैमसन ने किया था निराशाजनक प्रदर्शन

बता दें, बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मैच में संजू सैमसन सिर्फ एक रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए थे। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ भारतीय टीम की ओपनिंग की थी लेकिन संजू ने काफी खराब बल्लेबाजी की थी। अब भारतीय टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को खेलना है।

संजू सैमसन यही दुआ कर रहे होंगे कि उन्हें आगामी मैच में भारतीय प्लेइंग XI में जगा दी जाए। ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा था। अब देखना यह है कि विकेटकीपर के रूप में कौन पहली पसंद होता है?

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...