Skip to main content

ताजा खबर

रोहित vs हार्दिक के नाम पर दिल्ली की जनता ने कुछ यूं दिया रिएक्शन- Video मिस मत कीजिएगा

Rohit Sharma & Hardik Pandya (Photo Source: IPL/BCCI)

आईपीएल 2024 का 43वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए हैं और मुंबई को मैच जीतने के लिए 258 रनों का लक्ष्य मिला है। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स जीत की राह पर लौट आई है। दिल्ली ने मौजूदा सीजन में अपने पिछले चार मैचों में से तीन में जीत हासिल की है और प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस की टीम जीत का सिलसिला बरकरार नहीं रख पाई है। हार्दिक पांडया की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले पांच मैचों में से तीन में जीत हासिल की है।

हार्दिक पांडया की खराब कप्तानी के चर्चे हर जगह हो रहे हैं और वह आए दिन फैंस के निशाने पर आ जाते हैं। जब उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी गई थी तो मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के फैंस बेहद ही आग बबूला थे। खराब व्यवहार और असफल होने के कारण उन्हें वानखेड़े स्टेडियम में टीम के फैंस ने Boo किया जो शर्मनाक है। इसी बीच आज के मैच में भी हमें कुछ ऐसा देखने को मिला जिसके बारे में आप उम्मीद भी नहीं कर रहे होंगे।

दरअसल, आज के मैच मे ऋषभ पंत के फैंस यानी दिल्ली के फैंस ने हार्दिक पांडया को ट्रोल किया है। इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आइए देखें वह वीडियो-

रोहित vs हार्दिक- Crowd Reaction

Delhi crowd loves Rohit Sharma!

Reaction of crowd on Rohit vs Hardik name 😈😈😈#ipl #DCvMI pic.twitter.com/hUxVwyqbki

— Riseup Pant (@riseup_pant17) April 27, 2024

वीडियो में देख सकते हैं कि दिल्ली के फैंस रोहित शर्मा का नाम ले रहे हैं और रोहित-रोहित कहकर चिल्ला रहे हैं। यह दर्शाता है की रोहित शर्मा के फैंस देश के हर कोने-कोने में हैं।  वहीं, जैसे ही हार्दिक पांडया का नाम आता है वह उन्हें Boo करना शुरू कर देते हैं। पीछे से किसी ने उन्हें छपरी हार्दिक भी कहा है। यह सब देखकर लगता है कि फैंस का गुस्सा अब तक ठंडा नहीं हुआ है।

আরো ताजा खबर

Watch Video: इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने खेला ऐसा जानलेवा शॉट, मैदान में घट सकती थी बड़ी दुर्घटना

Michael Finan (Photo Source: X/Twitter)क्रिकेट की दुनिया में अक्सर हमें कुछ न कुछ अजीबोगरीब शॉट देखने को मिलते रहते हैं, जिसे देखकर फैंस और कई दिग्गज खिलाड़ी दंग रह जाते...

IPL 2024: विराट कोहली के खिताब जीतने का सपना होने वाला है पूरा, ये 3 फैक्टर निभाएंगे अहम भूमिका

Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings (Image Credit- Twitter X)रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रनों से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह बना...

Video: “हमेशा पहले आप…” अंगद बेदी ने MS Dhoni का वीडियो किया शेयर, घंटे भर में 1.6 मिलियन लोगों ने देखा

MS Dhoni & Angad Bedi (Photo Source: Angad Bedi/Instagram)MS Dhoni: Etihad Airways के द्वारा कुछ दिन पहले एक इवेंट रखा गया था जिसमें CSK के खिलाड़ी मौजूद थे। एतिहाद एयरवेज...

IPL 2024: तो क्या इस बार विराट कोहली अपने 2016 सीजन के प्रदर्शन को भी पछाड़ देंगे? जाने क्या कहा मैथ्यू हेडन ने

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के प्लेऑफ की शुरुआत 21 मई से हो रही है और इसके शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज...