BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

रोहित vs हार्दिक के नाम पर दिल्ली की जनता ने कुछ यूं दिया रिएक्शन- Video मिस मत कीजिएगा

Rohit Sharma & Hardik Pandya (Photo Source: IPL/BCCI)

आईपीएल 2024 का 43वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए हैं और मुंबई को मैच जीतने के लिए 258 रनों का लक्ष्य मिला है। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स जीत की राह पर लौट आई है। दिल्ली ने मौजूदा सीजन में अपने पिछले चार मैचों में से तीन में जीत हासिल की है और प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस की टीम जीत का सिलसिला बरकरार नहीं रख पाई है। हार्दिक पांडया की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले पांच मैचों में से तीन में जीत हासिल की है।

हार्दिक पांडया की खराब कप्तानी के चर्चे हर जगह हो रहे हैं और वह आए दिन फैंस के निशाने पर आ जाते हैं। जब उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी गई थी तो मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के फैंस बेहद ही आग बबूला थे। खराब व्यवहार और असफल होने के कारण उन्हें वानखेड़े स्टेडियम में टीम के फैंस ने Boo किया जो शर्मनाक है। इसी बीच आज के मैच में भी हमें कुछ ऐसा देखने को मिला जिसके बारे में आप उम्मीद भी नहीं कर रहे होंगे।

दरअसल, आज के मैच मे ऋषभ पंत के फैंस यानी दिल्ली के फैंस ने हार्दिक पांडया को ट्रोल किया है। इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आइए देखें वह वीडियो-

रोहित vs हार्दिक- Crowd Reaction

Delhi crowd loves Rohit Sharma!

Reaction of crowd on Rohit vs Hardik name 😈😈😈#ipl #DCvMI pic.twitter.com/hUxVwyqbki

— Riseup Pant (@riseup_pant17) April 27, 2024

वीडियो में देख सकते हैं कि दिल्ली के फैंस रोहित शर्मा का नाम ले रहे हैं और रोहित-रोहित कहकर चिल्ला रहे हैं। यह दर्शाता है की रोहित शर्मा के फैंस देश के हर कोने-कोने में हैं।  वहीं, जैसे ही हार्दिक पांडया का नाम आता है वह उन्हें Boo करना शुरू कर देते हैं। पीछे से किसी ने उन्हें छपरी हार्दिक भी कहा है। यह सब देखकर लगता है कि फैंस का गुस्सा अब तक ठंडा नहीं हुआ है।

Exit mobile version